Dharmendra prayer meet: धर्मेंद्र को अंतिम विदाई: मुंबई में आज आयोजित होगी ‘सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ’ प्रेयर मीट

Dharmendra prayer meet

Dharmendra prayer meet

Dharmendra prayer meet:  बॉलीवुड के महानायक और ‘ही-मैन’ कहलाने वाले धर्मेंद्र के निधन ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री और देशभर के प्रशंसकों को गहरे सदमे में डाल दिया है। उनके सम्मान में आज (27 नवंबर) मुंबई में ‘सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ’ नाम से एक विशेष प्रेयर मीट (Dharmendra prayer meet ) आयोजित की जा रही है।

यह श्रद्धांजलि सभा शाम 5 बजे से रात 7:30 बजे तक बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड के लॉन में होगी। कार्यक्रम स्थल पर बैठने की व्यवस्थाओं, फूलों की सजावट और सुरक्षा के लिए होटल स्टाफ व इवेंट टीम पूरे दिन तैयारियों में जुटी रही। इस दौरान बॉलीवुड सितारे, राजनीतिक हस्तियां और बड़ी संख्या में फैंस धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार और मौजूद सितारे

अभिनेता का निजी अंतिम संस्कार 25 नवंबर को उनके परिवार और फिल्म जगत के चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। इस भावुक क्षण में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, संजय दत्त, शबाना आज़मी, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जैसे अनेक कलाकार वहां मौजूद रहे।

छह दशक का अद्भुत करियर और विरासत

धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अपने छह दशक लंबे करियर में उन्होंने हिंदी सिनेमा को ऐसे कई यादगार किरदार दिए, जो हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे। 1960 के दशक में रोमांटिक हीरो के रूप में शुरूआत करने वाले धर्मेंद्र धीरे-धीरे एक बहुमुखी, लोकप्रिय और भारतीय सिनेमा के सबसे प्रिय चेहरों में शामिल हो गए। अपनी विनम्रता, सादगी और शानदार अभिनय क्षमता के कारण वे सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि एक भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक बन गए।

उनके परिवार में पहली पत्नी प्रकाश कौर और उनके बच्चे—सनी देओल, बॉबी देओल, विजयता और अजीता, तथा दूसरी पत्नी हेमा मालिनी और उनकी बेटियां—ईशा देओल व अहाना देओल—उनकी विरासत को आगे बढ़ाएंगे।

 

Youthwings