Dharmendra Birth Anniversary: धरम जी की याद में भावुक हुआ परिवार, हेमा और बॉबी ने लिखे दिल छू लेने वाले शब्द

Dharmendra Birth Anniversary: दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की जन्म जयंती कल मनाई गई। इस मौके पर हेमा मालिनी और बॉबी देओल ने भावुक पोस्ट साझा किए। उनके निधन के बाद पहली बार परिवार और फिल्म इंडस्ट्री के सितारे सोशल मीडिया पर उन्हें याद कर रहे हैं। इस मौके पर उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी और छोटे बेटे बॉबी देओल ने भावुक पोस्ट शेयर किए, जिनमें उन्होंने धरम जी के साथ बिताए खूबसूरत पलों को याद किया।

सनी देओल और ईशा देओल द्वारा श्रद्धांजलि देने के बाद अब हेमा मालिनी ने भी अपने एक्स हैंडल पर धर्मेंद्र की कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं। पोस्ट में हेमा ने लिखा—

“जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यारे दिल… तुम्हारे जाने और मेरे दिल के टूटे हुए दो हफ्तों से ज़्यादा हो गए हैं। अब मैं कोशिश कर रही हूं कि अपने टूटे हुए दिल के टुकड़ों को जोड़कर फिर से आगे बढ़ सकूँ। हमारे प्यार की निशानी हमारी दोनों बेटियां हैं। प्रभु तुम्हें शांति दे और हर खुशी का आशीर्वाद दे। एक बार फिर जन्मदिन की शुभकामनाएं।’’

उधर, बॉबी देओल ने भी अपने पिता को याद करते हुए एक सुंदर कविता साझा की। कविता में बॉबी ने धर्मेंद्र के व्यक्तित्व, उनकी सादगी और उनके प्रेरक जीवन को शब्दों में पिरोया।

गौरतलब है कि हिंदी सिनेमा के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र का 24 नवंबर को बढ़ती उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते निधन हो गया था। 89 वर्षीय धर्मेंद्र ने छह दशक से अधिक के अपने अद्भुत फिल्मी सफर के बाद दुनिया को अलविदा कहा था।

Youthwings