ACB की बड़ी कार्रवाई: नायब तहसीलदार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सोमवार को बिलासपुर जिले के सीपत तहसील कार्यालय में एक बड़ी कार्रवाई की। इस कार्रवाई में पदस्थ नायब तहसीलदार देश कुमार कुर्रे को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

50 हजार की मांग पर हुई गिरफ़्तारी

जानकारी के अनुसार, नायब तहसीलदार देश कुमार कुर्रे ने एक व्यक्ति से मृतक के फौत दर्ज कर रिकॉर्ड में नाम चढ़ाने के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत की पुष्टि होने के बाद ACB की टीम ने सोमवार को जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

आगे की जांच जारी

ACB अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अब उससे पूछताछ कर यह पता लगाया जाएगा कि क्या इस मामले में अन्य कर्मचारी या अधिकारी भी शामिल थे।

Youthwings