दिल्ली-एनसीआर में हवा सुधरी: GRAP-4 की पाबंदियां हटाईं गईं
दिल्ली-एनसीआर में हवा सुधरी
दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार दर्ज होने के बाद ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के चौथे चरण की पाबंदियों को हटा लिया गया है। मंगलवार को दिल्ली का औसत AQI 378 रिकॉर्ड किया गया, जिसके आधार पर यह निर्णय लिया गया।
GRAP-3 समेत शुरुआती चरणों की सख्ती रहेगी बरकरार
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने आदेश जारी कर बताया कि GRAP के पहले, दूसरे और तीसरे चरण के तहत लागू प्रतिबंध अभी जारी रहेंगे। आयोग ने नागरिकों से अपील की है कि वे लागू नियमों का पालन करें, ताकि प्रदूषण स्तर फिर से गंभीर श्रेणी में न पहुंचे।
17 जनवरी को लागू किया गया था GRAP-4
गौरतलब है कि 17 जनवरी को दिल्ली का AQI तेजी से बढ़ने के कारण GRAP-4 लागू किया गया था। उस दौरान वायु गुणवत्ता बेहद खराब स्थिति में पहुंच गई थी, जिससे सख्त कदम उठाने पड़े।
लगातार बेहतर हो रही है दिल्ली की हवा
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार,
18 जनवरी: AQI 440
19 जनवरी: AQI 410
20 जनवरी: AQI घटकर 378
इन आंकड़ों से संकेत मिलता है कि हालात में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।
एजेंसियां रहेंगी सतर्क, दोबारा GRAP-4 की आशंका
CAQM ने कहा है कि एनसीआर में सभी संबंधित एजेंसियां लगातार निगरानी रखेंगी। GRAP के स्टेज-I, II और III के उपायों को सख्ती से लागू किया जाएगा, ताकि हालात दोबारा बिगड़ने पर GRAP-4 लागू करने की जरूरत न पड़े।
read more : मेडिकल शिक्षकों के लिए सुनहरा मौका: ओपीएससी में 312 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती
