Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-NCR में जहरीली हवा का कहर जारी, बढ़ा AQI लेवल, कृत्रिम बारिश से मिलेगी राहत की उम्मीद
Delhi NCR Air Pollution
दिल्ली। Delhi NCR Air Pollution: राजधानी दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक श्रेणी में बना हुआ है। दिवाली के बाद से दिल्ली-NCR की हवा और भी जहरीली हो गई है। लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है और कई जगहों पर धुंध की मोटी परत देखने को मिल रही है। प्रदूषण के बढ़ते स्तर से निपटने के लिए अब दिल्ली सरकार ने कृत्रिम बारिश (Artificial Rain) कराने की तैयारी तेज कर दी है।
दिल्ली का AQI अब भी खतरनाक स्तर पर
दिल्ली में शुक्रवार सुबह औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 293 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। एक दिन पहले यह 305 था, जबकि 22 अक्टूबर को यह 353 और 21 अक्टूबर को 351 दर्ज किया गया था। हालांकि मामूली गिरावट आई है, लेकिन स्थिति अब भी बेहद चिंताजनक है।
नोएडा में प्रदूषण का स्तर 264 पर है, जो खराब श्रेणी में है, वहीं गुरुग्राम में AQI 208 दर्ज किया गया। विकास सदन में AQI 133, ग्वाल पहाड़ी में 197 और सेक्टर 51, गुरुग्राम में 295 तक पहुंच गया है।
कृत्रिम बारिश से मिल सकती है राहत
दिल्ली में लगातार बढ़ते प्रदूषण के बीच 29 अक्टूबर से कृत्रिम बारिश कराने की तैयारी शुरू हो गई है। क्लाउड सीडिंग का सफल परीक्षण हो चुका है, जिसकी जिम्मेदारी IIT कानपुर को सौंपी गई है। उम्मीद की जा रही है कि बारिश के बाद प्रदूषण के स्तर में काफी गिरावट देखने को मिलेगी।
दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि बुराड़ी में क्लाउड सीडिंग का ट्रायल पूरी तरह सफल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 अक्टूबर को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे, जिससे कृत्रिम बारिश कराने के लिए माहौल अनुकूल रहेगा।
दिल्ली के इलाकों में AQI का हाल
अलीपुर – 285
शादीपुर – 306
द्वारका – 238
ITO – 316
सीरीफोर्ट – 295
मंदिर मार्ग – 285
आरके पुरम – 315
पंजाबी बाग – 313
आया नगर – 236
लोधी रोड – 254
देश की अन्य राजधानियों की हवा की स्थिति
लखनऊ – 176 (खराब)
पटना – 173 (खराब)
रायपुर – 71 (संतोषजनक)
कोलकाता – 120 (मध्यम)
भोपाल – 127 (मध्यम)
मुंबई – 81 (संतोषजनक)
दिल्ली सरकार को उम्मीद है कि कृत्रिम बारिश के जरिए प्रदूषण के स्तर में कुछ राहत मिलेगी, लेकिन फिलहाल राजधानी की हवा अभी भी सांस लेने लायक नहीं रह गई है।
