Deadly Bus Crash in Andhra Pradesh : आंध्र प्रदेश में भीषण बस हादसा, 10 लोगों की जिंदा जलकर मौत

आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां हाईवा और प्राइवेट बस की टक्कर के बाद भीषण आग लग गई। इस हादसे में 10 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

 

जानकारी के अनुसार, हरिकृष्णा ट्रैवल्स की बस तेलंगाना के निर्मल से नेल्लोर जा रही थी। रायवरम के पास तेज रफ्तार हाईवा ने बस को टक्कर मार दी, जिससे बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। टक्कर के तुरंत बाद बस में आग लग गई, जिससे यात्रियों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।

 

बताया जा रहा है कि बस में करीब 40 यात्री सवार थे। इनमें से 10 की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हालांकि आग इतनी भीषण थी कि वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गए।

 

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है और अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज और राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Youthwings