DA Hike News: दिवाली से पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 3% की हुई बढ़ोतरी

DA Hike

DA Hike

नई दिल्ली : दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत दी है। महंगाई भत्ते (DA) में 3% की वृद्धि को मंजूरी दी गई है, जिससे अब DA बढ़कर 58% हो गया है। यह संशोधन 1 जुलाई 2025 से लागू माना जाएगा और इसका लाभ लाखों कर्मचारियों और रिटायर्ड लोगों को मिलेगा।

कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सीधा फायदा :

केंद्रीय कैबिनेट के इस फैसले से लगभग 50 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को सीधा फायदा होगा। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब महंगाई लगातार बढ़ रही है और त्योहार नजदीक हैं। इसलिए यह बढ़ोतरी इन परिवारों के लिए आर्थिक राहत का काम करेगी।

हर साल दो बार बढती है भत्ता :

महंगाई भत्ते और राहत की गणना हर साल दो बार — जनवरी और जुलाई में — की जाती है। इसका निर्धारण औद्योगिक श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के आधार पर किया जाता है, जो देश में महंगाई के स्तर को दर्शाता है। यदि घोषणा में देरी होती है, तो बकाया राशि के रूप में पूरा लाभ दिया जाता है।

उदहारण से समझें कितनी हुई बढ़ोतरी :

सरकार के इस फैसले के तहत, अगर किसी कर्मचारी का बेसिक वेतन ₹60,000 है, तो उसे हर महीने लगभग ₹1,800 अतिरिक्त मिलेंगे। पेंशनधारियों को भी इसी अनुपात में वृद्धि का लाभ प्राप्त होगा। यह बढ़ोतरी केवल वेतन नहीं, बल्कि जीवन स्तर पर भी सकारात्मक असर डालेगी।

जनवरी 2026 से 8वां वेतन आयोग लागू होने की संभावना :

यह संभवतः 7वें वेतन आयोग के तहत अंतिम DA संशोधन हो सकता है, क्योंकि जनवरी 2026 से 8वां वेतन आयोग लागू होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में आने वाले समय में केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी और अन्य भत्तों में बड़ी बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

Youthwings