CUET UG 2026 का रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

CUET UG 2026

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2026) में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस वर्ष परीक्षा के लिए लगभग 15.68 लाख विद्यार्थियों ने आवेदन किया था।

तय समय से पहले घोषित हुआ परिणाम

पिछले वर्षों की तुलना में इस बार CUET UG का रिजल्ट अपेक्षाकृत जल्दी जारी किया गया है। आमतौर पर परिणाम जुलाई महीने में घोषित किए जाते थे, लेकिन इस बार जून में ही नतीजे जारी कर दिए गए हैं। इससे विश्वविद्यालयों को प्रवेश प्रक्रिया समय पर शुरू करने और छात्रों को आगे की तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा।

देश-विदेश के कई केंद्रों पर हुई थी परीक्षा

CUET UG 2026 का आयोजन 11 मई से 7 जून के बीच किया गया था। परीक्षा देश के 321 शहरों और विदेश के 15 केंद्रों में आयोजित हुई। यह परीक्षा केंद्रीय विश्वविद्यालयों, राज्य विश्वविद्यालयों और विभिन्न निजी विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

कंप्यूटर आधारित परीक्षा में 37 विषयों का विकल्प

इस वर्ष परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित की गई। अभ्यर्थियों को भाषा, डोमेन विषय और जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट सहित कुल 37 विषयों में से अधिकतम पांच विषय चुनने की सुविधा दी गई थी। मूल्यांकन प्रणाली के तहत प्रत्येक सही उत्तर के लिए 5 अंक निर्धारित थे, जबकि गलत उत्तर पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू की गई थी।

read more : कांग्रेस में बड़े फेरबदल की तैयारी, 4 महासचिवों समेत कई प्रभारियों की हो सकती है छुट्टी

ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड

उम्मीदवार सबसे पहले CUET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद रिजल्ट लिंक पर क्लिक कर अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड अथवा जन्मतिथि दर्ज करें। लॉगिन करने के बाद स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है।

स्कोरकार्ड में मिलेगी यह जानकारी

जारी स्कोरकार्ड में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल स्कोर और अन्य परीक्षा संबंधी विवरण दर्ज होंगे। विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया के दौरान यही स्कोरकार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में उपयोग किया जाएगा।

Youthwings