CSPDCL Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ बिजली विभाग में 245 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगा मौका

CSPDCL Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक और सुनहरा अवसर सामने आया है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (CSPGCL) ने वर्ष 2026 के लिए अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के तहत कुल 245 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 20 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को प्रदेश के विभिन्न बिजली संयंत्रों में एक वर्ष की अप्रेंटिस ट्रेनिंग दी जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट cspc.co.in पर जाना होगा। खास बात यह है कि इस भर्ती में केवल छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को ही आवेदन करने का अवसर दिया गया है।

किस पद के लिए कितनी भर्ती

जारी अधिसूचना के अनुसार, अप्रेंटिस भर्ती को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 105 पद निर्धारित किए गए हैं। वहीं ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 85 पद और डिप्लोमा अप्रेंटिस के 55 पदों पर भर्ती की जाएगी।

ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों के लिए मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और सिविल इंजीनियरिंग जैसे विषयों में डिग्री अनिवार्य है। डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए संबंधित ब्रांच में डिप्लोमा होना चाहिए, जबकि आईटीआई अप्रेंटिस पदों के लिए फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर सहित अन्य तकनीकी ट्रेड में आईटीआई पास होना जरूरी है।

चयन प्रक्रिया और स्टाइपेंड

CSPDCL Recruitment 2026 के तहत उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसमें किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी। अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

चयनित उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप के दौरान हर महीने नियमानुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा, जिसकी राशि ट्रेड और शैक्षणिक योग्यता के अनुसार तय होगी।

आवेदन की प्रक्रिया

आईटीआई पास उम्मीदवारों को NAPS पोर्टल पर और ग्रेजुएट व डिप्लोमा पास उम्मीदवारों को NATS पोर्टल पर पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद अप्रेंटिस आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सभी आवश्यक जानकारी भरनी होगी।

फॉर्म के साथ जरूरी दस्तावेजों की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी लगाकर इसे निर्धारित पते पर भेजना अनिवार्य है।

पता:

कार्यालय/मुख्य अभियंता/कार्यपालक निदेशक (प्रशिक्षण)

विद्युत उत्पादन प्रशिक्षण संस्थान

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड

कोरबा पूर्व, जिला-कोरबा, छत्तीसगढ़ – 495677

Youthwings