Breaking News: सीपी राधाकृष्णन बने देश के नए उपराष्ट्रपति
सीपी राधाकृष्णन
Breaking News: एनडीए के उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन भारत के नए उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं। इस चुनाव में कुल 788 मतदाता थे, जिनमें से 7 सीटें खाली होने के कारण 781 निर्वाचक शामिल हुए। मतदान का प्रतिशत 98.2% रहा, जिसमें कुल 767 वोट डाले गए। डाले गए वोटों में से 752 को मान्य माना गया। सीपी राधाकृष्णन को 452 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी और विपक्ष के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले। इस प्रकार, सीपी राधाकृष्णन भारत के उपराष्ट्रपति पद पर विजयी हुए।
