टैक्स नहीं चुकाने वालों पर निगम सख्त: 18 व्यावसायिक परिसर सीलबंद
नगर निगम की सख्त कार्रवाई
रायपुर: राजधानी में नगर निगम ने संपत्तिकर नहीं चुकाने वाले बड़े बकायादारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश पर जोन-8 की टीम ने आज अभियान चलाकर लंबे समय से कर बकाया रखने वाले 18 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को ताला लगाकर सीलबंद कर दिया।
इन परिसरों पर कई वर्षों से संपत्तिकर की भारी राशि लंबित थी, बावजूद इसके बार-बार नोटिस देने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया था। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कर वसूली अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का पालन न करने वालों पर इसी तरह की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इन बकायादारों के व्यावसायिक परिसर हुए सील


