भारत में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, एक हफ्ते में 2967 नए केस, 34 मौतें
नई दिल्ली: देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। बीते एक सप्ताह में 2,967 नए कोविड पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं और 27 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 3,976 तक पहुंच गई है। अकेले पिछले 24 घंटे में 6 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मृतकों की संख्या अब 34 हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय और आयुष विभाग देशभर में हालात पर नजर बनाए हुए हैं। लोगों को सतर्क रहने और लक्षण नजर आने पर तुरंत जांच कराने की अपील की गई है।
कोरोना की रफ्तार: कब-कितने बढ़े केस?
12 मई: देश में केवल 164 एक्टिव केस थे। 19 मई: नए मामलों की संख्या बढ़कर 257 हुई। 26 मई तक: एक हफ्ते में 752 नए केस, कुल एक्टिव केस 1009 हुए। 2 जून तक: एक और उछाल के साथ 3976 एक्टिव केस और 34 मौतें।


इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें:
हल्का बुखार, गले में खराश
नाक बहना या बंद होना
सिर दर्द, थकान, शरीर में दर्द
सूखी खांसी, सांस लेने में दिक्कत
विशेषज्ञों की सलाह:
भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाएं, नियमित रूप से हाथ धोएं या सैनिटाइज़र का प्रयोग करें। किसी भी लक्षण के दिखने पर जल्द जांच कराएं।
