बड़ी खबर: राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर कांग्रेस का एक्शन: 3 विधायक निलंबित, हाईकोर्ट जाने की तैयारी
राज्यसभा चुनाव
ओडिशा में राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग से नाराज कांग्रेस ने कड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने वाले तीन विधायकों को निलंबित कर दिया है।
ये विधायक हुए सस्पेंड
कांग्रेस ने जिन विधायकों पर कार्रवाई की है, उनमें रमेश चंद्र जेना, दसरथी गोमांगो, सोफिया फिरदौस शामिल हैं। इन सभी ने पार्टी के निर्देश के खिलाफ जाकर निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप रे के पक्ष में वोट किया था।
कांग्रेस का तीखा बयान
पार्टी ने सोशल मीडिया पर सख्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “कांग्रेस को धोखा देने वालों ने देश के साथ विश्वासघात किया है।” इस बयान से साफ है कि पार्टी इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है।
सदस्यता खत्म करने की तैयारी
ओडिशा कांग्रेस के मीडिया सेल प्रभारी अरबिंद दास ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया गया है। पार्टी अब इन विधायकों की विधानसभा सदस्यता समाप्त कराने की तैयारी में है और जल्द ही स्पीकर को नोटिस भेजेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास ने कहा कि यह पार्टी के साथ सीधी गद्दारी है और संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत कार्रवाई की जाएगी।
बीजेडी में भी क्रॉस वोटिंग
इस चुनाव में केवल कांग्रेस ही नहीं, बल्कि बीजू जनता दल को भी नुकसान उठाना पड़ा। बीजेडी के 8 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की, जिससे उनके उम्मीदवार दत्तेश्वर होता को हार का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि कांग्रेस ने भी होता को समर्थन दिया था, लेकिन बावजूद इसके परिणाम उनके पक्ष में नहीं आया।
हरियाणा और बिहार में भी जांच के संकेत
कांग्रेस अब अन्य राज्यों में भी क्रॉस वोटिंग की जांच कर रही है। हरियाणा में पार्टी को जीत जरूर मिली, लेकिन कई विधायकों ने अलग रुख अपनाया बिहार में भी विपक्षी उम्मीदवार की हार ने पार्टी की रणनीति पर सवाल खड़े किए हैं हरियाणा में कांग्रेस उम्मीदवार को अपेक्षा से कम वोट मिले और कुछ वोट अवैध घोषित किए गए, जिससे संगठन में असंतोष की स्थिति बनी हुई है।
read more : छत्तीसगढ़ विधानसभा में अवैध प्लाटिंग, मनरेगा और विधेयक पर जोरदार हंगामा; विपक्ष का बहिर्गमन
