Congress on CG Budget 2026: साय सरकार का बजट महिलाओं को निराश करने वाला: कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत
Congress on CG Budget 2026: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता Vandana Rajput ने राज्य सरकार के तीसरे बजट को निराशाजनक बताया है। उन्होंने कहा कि Vishnu Deo Sai सरकार का यह बजट आम जनता, खासकर महिलाओं की अपेक्षाओं के विपरीत है और इसमें जमीनी हकीकत नजर नहीं आती।
वंदना राजपूत ने आरोप लगाया कि बजट में महिला सुरक्षा और महिला रोजगार को लेकर कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाओं को उम्मीद थी कि सुरक्षा और रोजगार के लिए विशेष पैकेज की घोषणा होगी, लेकिन बजट में ऐसा कुछ नहीं है।
उन्होंने यह भी कहा कि वनोपज संग्रहण से जुड़ी बस्तर की महिलाओं, महिला स्व-सहायता समूहों और छात्राओं के हित में कोई स्पष्ट योजना शामिल नहीं की गई है। रानी दुर्गावती योजना को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
कांग्रेस प्रवक्ता ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर देने के वादे का जिक्र करते हुए कहा कि गैस सब्सिडी के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह बजट केवल कागजी घोषणाओं तक सीमित है और मध्यमवर्ग व गरीब परिवारों को राहत नहीं देता।
उन्होंने कहा कि पिछले बजट की कई घोषणाओं पर भी 70 प्रतिशत तक राशि खर्च नहीं हो सकी। युवाओं के रोजगार, महंगाई नियंत्रण, छात्र-छात्राओं के यात्रा भत्ता और आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के संचालन के लिए भी कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया है।
