कांग्रेस संचार विभाग में बड़ा फेरबदल, 5 मुख्य और 3 वरिष्ठ प्रवक्ताओं की नियुक्ति

कांग्रेस संचार विभाग में बड़ा फेरबदल

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपने संचार विभाग में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर जारी आदेश के तहत पांच नेताओं को मुख्य प्रवक्ता और तीन नेताओं को वरिष्ठ प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन्हें नियुक्त किया गया मुख्य और वरिष्ठ प्रवक्ता:

जारी सूची के अनुसार आरपी सिंह, अमित श्रीवास्तव, धनंजय सिंह, सुरेंद्र वर्मा और वंदना राजपूत को मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। वहीं नितिन भंसाली, सत्यप्रकाश और अभयनारायण राय को वरिष्ठ प्रवक्ता बनाया गया है।

नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू:

प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला की अनुशंसा पर इन नियुक्तियों को मंजूरी दी है। पार्टी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। माना जा रहा है कि आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक अभियानों को देखते हुए संचार विभाग को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

Youthwings