‘बेटी-बेटी होती है.. तुरंत FIR दर्ज करवाओ’, अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी मामले में बोले सीएम योगी

आजमगढ़ में सीएम योगी का बड़ा बयान, कहा- बेटी का अपमान स्वीकार्य नहीं, पर अखिलेश जी अपने चेले-चपाटों को भाषा पर नियंत्रण रखना सिखाएं

 

Yogi Adityanath on Akhilesh Yadav daughter : समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर हुई अभद्र टिप्पणियों को लेकर अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया सामने आई है।

सीएम योगी ने इस पूरे मामले को लेकर सपा प्रमुख पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने एक ओर तो बेटी की गरिमा और सम्मान की बात कही, वहीं दूसरी ओर अखिलेश यादव को आड़े हाथों लिया।

‘बेटी-बेटी होती है, उसका सम्मान होना चाहिए’ सीएम योगी

सीएम योगी आजमगढ़ में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव के बेटी अदिति यादव के साथ हुए व्यवहार पर संज्ञान लेते हुए कहा कि ‘बेटी-बेटी होती है. बेटी का सम्मान होना चाहिए.मैं पिछले दिनों देख रहा था, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री के खिलाफ कुछ लोगों ने गलत टिप्पणियां की थी. जैसे मेरे संज्ञान में आया तो मैंने तत्काल पुलिस से कहा कि इसमें FIR दर्ज करवाओ.’

 ‘अपने चेले-चपाटों को समझाएं’ – सीएम का अखिलेश पर तंज

बेटी के सम्मान की बात करने के साथ ही मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, ‘हम तो उस संस्कार में पले हैं, जहां कहा जाता है ‘गांव की बेटी सबकी बेटी’ ‘गांव की बहन सबकी बहन’. हमने तो कोई भेदभाव नहीं किया लेकिन अखिलेश जी आप दूसरों को उपदेश देते है।

अदिति यादव विवाद- कब हुआ, क्या हुआ?

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव को लेकर 10 जून को सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियां की गई थी। जिसके बाद से यह मुद्दा उभरकर सबके सामने आया है. सपा कार्यकर्ताओं में इसके खिलाफ जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा हैं। वहीं कानपुर में तीन नामजद आरोपियों पर एफआईआर भी दर्ज की गई है।

Youthwings