CM Sai in Bihar Election: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बिहार दौरे पर, भाजपा उम्मीदवारों की नामांकन रैली में होंगे शामिल, बीजेपी ने जारी की तीसरी लिस्ट
CM Sai in Bihar Election
रायपुर। CM Sai in Bihar Election: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बिहार के दौरे पर रहेंगे। वे छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी के रूप में बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़े कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम साय बांकीपुर विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार नितिन नबीन और तारापुर से भाजपा उम्मीदवार व बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की नामांकन रैली में शिरकत करेंगे। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री साय आज सुबह 8:30 बजे रायपुर से विशेष विमान द्वारा पटना रवाना हुए। वे पटना पहुंचकर सबसे पहले बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित नामांकन रैली में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर में तारापुर में सम्राट चौधरी की नामांकन रैली में भाग लेंगे। सीएम साय पटना में दो मंदिरों में भी दर्शन करेंगे और शाम 7 बजे तक रायपुर लौट आएंगे। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्त होगी, जबकि दूसरे और अंतिम चरण के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर तय की गई है।
भाजपा ने जारी की तीसरी और अंतिम उम्मीदवार सूची
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने बुधवार देर रात अपनी तीसरी और आखिरी लिस्ट जारी की है। इस सूची में 18 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। पार्टी ने राघोपुर सीट से सतीश यादव, बगहा से राम सिंह और नौतन से नारायण प्रसाद को टिकट दिया है।
इसके साथ ही भाजपा अब तक 101 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। पहली लिस्ट में 71, दूसरी में 12 और अब तीसरी लिस्ट में 18 नाम शामिल किए गए हैं।
यह हैं बीजेपी के प्रमुख उम्मीदवार
रामनगर – नंद किशोर राम
नरकटियागंज – संजय पांडे
बगहा – राम सिंह
लौरिया – विनय बिहारी
नौतन – नारायण प्रसाद
चनपटिया – उमाकांत सिंह
हरसिद्धि – कृष्णनंदन पासवान
कल्याणपुर – सचिंद्र प्रसाद सिंह
चिरैया – लालबाबू प्रसाद गुप्ता
कोचाधामन – बीणा देवी
बायसी – विनोद यादव
राघोपुर – सतीश कुमार यादव
बिहपुर – कुमार शैलेंद्र
पीरपैंती – मुरारी पासवान
रामगढ़ – अशोक कुमार सिंह
मोहनिया – संगीता कुमारी
भभुआ – भरत विंद
गोह – रणविजय सिंह
NDA सहयोगी RLP ने भी जारी की उम्मीदवारों की सूची
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने बुधवार को अपनी पार्टी के छह उम्मीदवारों की सूची जारी की। पार्टी के प्रदेश महासचिव सुभाष चंद्रवंशी द्वारा जारी बयान के अनुसार,
-
सीवान जिले की बासोपट्टी सीट से टिट्टू
-
मधुबनी से मयंक आनंद
-
रोहतास के दिनारा से आलोक कुमार सिंह
-
समस्तीपुर के उजियारपुर से प्रशांत कुमार पासवान
-
सासाराम से मीनाक्षी
-
मुजफ्फरपुर के पारू से टिट्टू को उम्मीदवार बनाया गया है।
कुशवाहा बोले – “नाराजगी जैसी कोई बात नहीं”
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने पटना में मीडिया से बात करते हुए कहा कि एनडीए गठबंधन में किसी तरह की नाराजगी नहीं है। उन्होंने कहा,
“चर्चा होती रहती है और सभी मुद्दों का समाधान समय पर निकाल लिया जाता है। हम दिल्ली जाकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व – गृह मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले। सभी बातों पर विस्तार से चर्चा हुई और अब कोई भ्रम नहीं है। जल्द ही कुछ और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी।”
