CM Nitish Hijab Controversy: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मुस्लिम महिला डॉक्टर के हिजाब पर हस्तक्षेप, AIMIM और RJD ने की निंदा

CM Nitish Hijab Controversy: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान एक मुस्लिम महिला डॉक्टर नुसरत परवीन के हिजाब को हटाने की कोशिश करते दिख रहे हैं। यह घटना सोमवार को पटना के बापू सभागार में हुई, जहां 1000 से अधिक चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे थे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही डॉक्टर नुसरत मंच पर आती हैं, मुख्यमंत्री उनका हिजाब पकड़ने की कोशिश करते हैं। इस दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी उन्हें रोकने का प्रयास करते नजर आते हैं, लेकिन हिजाब खींचा जा चुका होता है। महिला डॉक्टर इस हरकत से असहज होती दिखाई देती हैं और पीछे हट जाती हैं।

 

AIMIM ने मांगी माफी

AIMIM ने X (पूर्व Twitter) पर पोस्ट करते हुए कहा कि किसी महिला के हिजाब/नकाब में हस्तक्षेप करना पूरी तरह अस्वीकार्य है। पार्टी ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री में थोड़ी सी भी नैतिकता बची है तो उन्हें सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। AIMIM ने यह भी कहा कि ऐसी हरकतें मुस्लिम महिलाओं के मन में डर और असुरक्षा पैदा करती हैं।

RJD ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना

RJD ने भी वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति ‘दयनीय’ हो चुकी है या वे ‘100% संघी’ बन चुके हैं। पार्टी ने इसे संवेदनहीनता और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का उल्लंघन बताया।

राजनीतिक विवाद बढ़ा

विपक्ष ने कहा कि यह घटना महिला की व्यक्तिगत स्वतंत्रता और धार्मिक पहचान का उल्लंघन है। AIMIM और RJD दोनों ने मुख्यमंत्री से सार्वजनिक माफी और स्पष्टीकरण की मांग की है।

Youthwings