छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025: पीएम मोदी के दौरे से पहले रायपुर में ट्रैफिक प्लान जारी, जानें कहां करें वाहन पार्क
रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव और अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके आगमन के मद्देनज़र रायपुर यातायात पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक प्लान तैयार किया है ताकि नागरिकों और वीआईपी अतिथियों का आवागमन सुगम और सुरक्षित रहे। इसके लिए 6 मुख्य मार्ग और 15 पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।
6 रूट में विभाजित ट्रैफिक व्यवस्था
राज्योत्सव में आने-जाने वाले नागरिकों की सुविधा के लिए पुलिस ने क्षेत्रवार मार्ग तय किए हैं —
रूट 01:
क्षेत्र: रायपुर, धरसींवा, तिल्दा, बलौदाबाजार, बिलासपुर, बेमेतरा, मुंगेली
मार्ग: रिंग रोड 03-सेरीखेड़ी ब्रिज-एयरपोर्ट टर्निंग-रेलवे स्टेशन रोड-सीबीडी स्टेशन रोड
पार्किंग: सेक्टर-22 P-15
रूट 02:
क्षेत्र: आरंग, महासमुंद, बलौदाबाजार
मार्ग: आरंग-लखौली-क्रिकेट स्टेडियम-सत्यसांई अस्पताल चौक-चंदूलाल चंद्राकर चौक
पार्किंग: सेक्टर-22 P-15
रूट 03:
क्षेत्र: अभनपुर, धमतरी, बालोद, दुर्ग (बसें)
मार्ग: मोनफोर्ड स्कूल-ट्रिपल आईटी चौक-मुक्तांगन तिराहा
पार्किंग: मुक्तांगन P-12, रेलवे स्टेशन P-13, गोल्फ मैदान P-14
रूट 04:
क्षेत्र: अभनपुर, धमतरी, बालोद, दुर्ग (चारपहिया)
मार्ग: अभनपुर-बकतरा-केन्द्री-बेन्द्री-निमोरा प्रशासनिक अकादमी
पार्किंग: निमोरा P-11
रूट 05:
क्षेत्र: रायपुर, दुर्ग, बालोद, खैरागढ़, राजनांदगांव
मार्ग: पचपेड़ीनाका-बोरियाकला-माना बस्ती-तूता
पार्किंग: तूता मैदान P-08, इंडियन तड़का ढाबा P-09, दालमिल के पीछे P-10
रूट 06:
क्षेत्र: राजिम, गोबरा नवापारा, गरियाबंद
मार्ग: राजिम-खण्डवा-जंगल सफारी-ट्रिपल आईटी-मुक्तांगन
पार्किंग: मुक्तांगन P-12, रेलवे स्टेशन P-13, गोल्फ मैदान P-14
दोपहिया वाहनों के लिए विशेष पार्किंग
दोपहिया वाहनों की पार्किंग राज्योत्सव स्थल के सामने स्थित P-05, P-06 और P-07 में की जाएगी। यह स्थान पैदल दूरी पर रखे गए हैं ताकि नागरिकों को सुविधा मिले।
भारी वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध
1 नवंबर को नवा रायपुर क्षेत्र में मध्यम और भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। निर्माण कार्यों में लगे मालवाहक वाहन भी नहीं चल सकेंगे।
व्हीवीआईपी रूट पर प्रधानमंत्री के काफिले से 30 मिनट पहले वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
सुरक्षा जांच में रहना होगा सतर्क
राज्योत्सव स्थल और अन्य कार्यक्रमों में सुरक्षा जांच अनिवार्य होगी। नागरिकों को निम्न वस्तुएँ ले जाने की मनाही रहेगी: शराब, नशीले पदार्थ, लाइटर, माचिस, पटाखे, चाकू, हथियार, डंडे, बैनर, पोस्टर, ध्वनि यंत्र, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण।
एयरपोर्ट यात्रियों के लिए सलाह
प्रधानमंत्री मोदी का आगमन न्यू टर्मिनल से होगा। इसलिए यात्रियों को असुविधा हो सकती है। पुलिस ने यात्रियों को पुराने टर्मिनल से यात्रा करने की सलाह दी है, जो इस दौरान खुला रहेगा।
पुलिस की नागरिकों से अपील
रायपुर यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि—
तय किए गए मार्गों का पालन करें,
निर्धारित पार्किंग स्थल में ही वाहन पार्क करें,
सुरक्षा जांच में सहयोग दें,
नियमों का उल्लंघन न करें ताकि सभी को सुविधा मिल सके।
