Promotion News: छत्तीसगढ़ पुलिस के 61 SI होंगे इंस्पेक्टर, PHQ ने जारी की फिट लिस्ट

छत्तीसगढ़ पुलिस

छत्तीसगढ़ पुलिस

रायपुर: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारियों के लिए राहतभरी खबर सामने आई है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने सब इंस्पेक्टर (SI) से इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति के लिए पात्र अधिकारियों की एलिजिबिलिटी लिस्ट जारी कर दी है। सूची जारी होने के साथ ही विभाग में पदोन्नति की प्रक्रिया ने गति पकड़ ली है।

विभागीय प्रक्रिया के तहत होगा अंतिम चयन

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी सूची में शामिल अधिकारियों का चयन निर्धारित सेवा नियमों और पात्रता मानकों के आधार पर किया गया है। अब विभागीय औपचारिकताओं और नियमानुसार आगे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद योग्य अधिकारियों को इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत किया जाएगा।

जल्द जारी होंगे पदोन्नति आदेश

सूची जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों में उत्साह का माहौल है। विभागीय प्रक्रिया पूरी होते ही औपचारिक पदोन्नति आदेश जारी किए जाएंगे और पदोन्नत अधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

read more : ;छत्तीसगढ़ में अब 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ पुलिस
छत्तीसगढ़ पुलिस
छत्तीसगढ़ पुलिस
Youthwings