छत्तीसगढ़ पुलिस की धुआंधार कार्रवाई, सुबह-सुबह 100 ठिकानों पर दबिश, 134 आरोपियों को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ पुलिस नशे के अवैध कारोबार और असामाजिक गतिविधियों पर नकेल कसने लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में राजधानी रायपुर में पुलिस ने ‘निश्चय अभियान’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग इलाकों में तड़के सुबह छापेमारी कर 134 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

60 टीमों ने 100 से अधिक ठिकानों पर एक साथ दी दबिश

रायपुर के पुलिस महानिरीक्षक IPS अमरेश मिश्रा के निर्देशन में अवैध गतिविधियों में शामिल आरोपियों पर कड़ाई से कार्रवाई जारी है।
21 नवंबर को पुलिस ने तड़के सुबह 4 बजे विशेष छापेमारी अभियान चलाया। शहर में 60 अलग-अलग टीमों ने एक साथ 100 से अधिक स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान नशे का व्यापार करने वाले, शराब की अवैध बिक्री करने वाले, फरार आरोपी और शांति भंग करने वाले लोगों को निशाने पर लिया गया।

गांजा, नशीली टैबलेट, अवैध शराब और हथियार जब्त

अभियान के दौरान पुलिस ने जिन 134 आरोपियों को गिरफ्तार किया, उनमें शामिल है:

6 आरोपी गांजा और नशीले पदार्थ बेचते हुए पकड़े गए

जप्त: 3.800 किलो गांजा

80 प्रतिबंधित नशीली टैबलेट

29 आरोपी अवैध शराब बेचते पकड़े गए

जप्त: 705 पौवा देशी शराब

1 आरोपी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

बरामद: 1 चाकू (आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई)

फरार अपराधियों पर भी कसा शिकंजा

विशेष अभियान में पुलिस टीम ने पुराने मामलों में वांछित आरोपियों पर भी कार्रवाई की।

21 स्थाई/गिरफ्तारी वारंट तामील किए

7 पुराने फरार आरोपी गिरफ्तार

70 असामाजिक तत्वों पर शांति व्यवस्था भंग करने पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान जारी

रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि निश्चय अभियान आगे भी शहर के अलग-अलग हिस्सों में जारी रहेगा। नशे का अवैध व्यापार, अवैध हथियार, फरार आरोपी और शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों पर लगातार कार्रवाई की जाएगी।

Youthwings