Chhattisgarh Morning News: 32 इलाकों में पानी सप्लाई बंद, हिड़मा विवाद, CGPSC रिजल्ट जारी—आज की बड़ी खबरें

Chhattisgarh Morning News

Chhattisgarh Morning News

Chhattisgarh Morning News: आज शहर के 32 टंकी क्षेत्रों में मुख्य पाइपलाइन फटने के कारण शाम तक पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। वहीं, यूथ कांग्रेस नेत्री द्वारा नक्सली कमांडर हिड़मा के समर्थन में किए गए पोस्ट से राजनीतिक विवाद तेज़ हो गया है। इस बीच CGPSC स्टेट सर्विस परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया, जिसमें देवेश प्रसाद साहू ने टॉप किया। ई-सवर्ग पदोन्नत प्राचार्यों की काउंसलिंग आज से शुरू होगी, और नगर निगम निर्माण कार्यों में अनियमितता की जांच भी आज से प्रारंभ हो गई। मौसम में थोड़ी राहत मिलेगी और पारा 2–3 डिग्री तक बढ़ने का अनुमान है।

शहर के 32 टंकी क्षेत्रों में आज शाम पानी सप्लाई रहेगी बंद

नगर निगम की 150 MLD क्षमता वाली मुख्य राइजिंग पाइपलाइन में भाठागांव मुख्य मार्ग पर बड़ा लीकेज होने से पाइप फट गई। मरम्मत के लिए 8 घंटे का शटडाउन लिया जा रहा है। आज शाम से भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डी.डी. नगर, ईदगाहभाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मंडी, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, दैवपुरी, बोरियाखुर्द, जोरा, भनपुरी नया, रायपुरा, कुकुरबेड़ा, बैरन बाजार नया, देवेंद्र नगर नया, संजय नगर और मोतीबाग सहित कुल 32 टंकी क्षेत्रों में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। नागरिकों से जरूरत भर पानी पहले से स्टोर करने की अपील की गई है।

झीरम घाटी नरसंहार के मास्टरमाइंड हिड़मा को यूथ कांग्रेस नेत्री का खुला समर्थन

यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रीति मांझी ने सोशल मीडिया पर खूंखार नक्सली कमांडर माड़वी हिड़मा के समर्थन में पोस्ट किया। उन्होंने “लाल सलाम कामरेड हिड़मा” लिखकर समर्थन जताया।

गौरतलब है कि हिड़मा झीरम घाटी नरसंहार समेत 26 से अधिक बड़े नक्सली हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता है। 2013 के झीरम घाटी हमले में कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, वी.सी. शुक्ला सहित कई शीर्ष नेता शहीद हुए थे।

CGPSC स्टेट सर्विस परीक्षा 2024 का रिजल्ट घोषित

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा-2024 का अंतिम रिजल्ट जारी कर दिया। देवेश प्रसाद साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टॉप-10 में 8 लड़के और 2 लड़कियां शामिल हैं।

टॉप-10 में स्थान बनाने वाले,

1. देवेश प्रसाद साहू

2. स्वप्निल वर्मा

3. यशवंत देवांगन

4. पोलेश्वर साहू

5. पारस शर्मा

6. संस्कृति पांडेय

7. अंकुश बनर्जी

8. सृष्टि गुप्ता

9. प्रशांत वर्मा

10. सागर वर्मा

पूर्ण मेरिट लिस्ट psc.cg.gov.in पर उपलब्ध है।

ई-सवर्ग पदोन्नत प्राचार्यों की काउंसलिंग आज से शुरू

लंबे इंतजार के बाद ई-सवर्ग के पदोन्नत प्राचार्यों की पोस्टिंग काउँंसलिंग आज यानी 21 नवंबर से शुरू हो रही है। 21 से 24 नवंबर तक शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, शंकर नगर में रोज 300 प्राचार्यों की काउंसलिंग होगी। इस महीने रिटायर होने वाले 54 प्राचार्य भी लाभान्वित होंगे।

नगर निगम के निर्माण कार्यों में अनियमितता की जांच शुरू

विधायक राजेश मूणत की शिकायत पर तात्यापारा व जोन-5 में करोड़ों के निर्माण कार्यों में गड़बड़ी की जांच के लिए निगम आयुक्त ने तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति गठित की। आज 21 नवंबर से जांच शुरू। सीसी रोड, नाली पर स्लैब, शेड निर्माण में फर्जी बिलिंग और घटिया सामग्री के आरोप लगे हैं।

मौसम अपडेट: ठंड से मिलेगी राहत, पारा 2-3 डिग्री चढ़ेगा

अगले 5 दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना। हालांकि सरगुजा, बिलासपुर व दुर्ग संभाग में कुछ स्थानों पर शीतलहर बनी रह सकती है।

रायपुर में आज अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम 15°C रहने का अनुमान। आकाश साफ रहेगा।

Youthwings