Chhattisgarh Morning News: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज छत्तीसगढ़ में, CM साय रन फॉर यूनिटी में होंगे शामिल, रायपुर में महाबंद का आह्वान, BJP करेगी यूनिटी मार्च, पढ़ें आज के सभी बड़े कार्यक्रम

Chhattisgarh Morning News

Chhattisgarh Morning News

रायपुर |Chhattisgarh Morning News: छत्तीसगढ़ में आज (31 अक्टूबर) का दिन राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों से भरा रहेगा। आज प्रदेशभर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम में शामिल होंगे। दूसरी ओर राजधानी में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने रायपुर बंद का आह्वान किया है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज आएंगे रायपुर

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज रात 8:10 बजे नियमित विमान से रायपुर पहुंचेंगे। वे सीधे राजभवन जाएंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन यानी 1 नवंबर को वे छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे राजभवन लौटकर मेल-मुलाकात करेंगे और शाम 5:15 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

CM विष्णुदेव साय का आज का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 8 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके तुरंत बाद 8:10 बजे वे रन फॉर यूनिटी में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे वे राष्ट्रीय एकता दिवस के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे वे मंत्रालय के लिए रवाना होंगे और शाम 5:30 बजे तक विभिन्न तैयारियों पर बैठक लेंगे।

रायपुर बंद का आह्वान, लेकिन समर्थन नहीं

राजधानी रायपुर में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की घटना के विरोध में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने आज रायपुर बंद का आह्वान किया है। हालांकि, छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स ने बंद का समर्थन नहीं किया है। व्यापारियों ने कहा कि सभी दुकानें खुली रहेंगी। वहीं, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने भी कहा है कि सभी स्कूल सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

राष्ट्रीय एकता दिवस परेड और अन्य आयोजन

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रायपुर के माना स्थित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की चौथी वाहिनी में परेड का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में हो रहा है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि होंगे।

राज्यभर में एकता दिवस पर एकता शपथ समारोह, रन फॉर यूनिटी, निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद और एकता रैली जैसे कार्यक्रम भी होंगे। सभी शासकीय कार्यालयों, स्कूलों और संस्थानों में सुबह 10:30 बजे एकता की शपथ दिलाई जाएगी।

BJP का यूनिटी मार्च आज

आज लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) की ओर से राजधानी रायपुर में “यूनिटी मार्च” का आयोजन किया गया है। यह मार्च सुबह 7 बजे शास्त्री चौक से शुरू होगा। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण से होगी। मार्च शारदा चौक होते हुए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा तक जाएगा।

इसमें भाजपा के विधायक, पार्टी पदाधिकारी, छात्र और गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। इस मार्च का उद्देश्य युवाओं को “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से जोड़ना है।

रायपुर में आज के कार्यक्रम

 प्रेस कॉन्फ्रेंस

संस्था: जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़

स्थान: जोगी निवास, सीएम हाउस रोड, सिविल लाइन्स

समय: सुबह 11 बजे से

राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

संस्था: छत्तीसगढ़ समाज पार्टी

स्थान: साहू भवन, टिकरापारा

समय: दोपहर 2 बजे से

भागवत कथा का आयोजन

स्थान: पटेल पारा वार्ड क्रमांक 3, कुम्हारी (दुर्ग)

तिथि: 31 अक्टूबर से 8 नवंबर तक

कथावाचक: पं. लिखेश्वर महाराज (तरपोंगी वाले)

समय: दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक

आयोजक: पटेल परिवार

Youthwings