Chhattisgarh Morning News: मुख्यमंत्री साय आज जशपुर दौरे पर, सचिन पायलट करेंगे BLA तैयारी की समीक्षा, रायपुर में आज से वन-वे सिस्टम लागू

Chhattisgarh Morning News

Chhattisgarh Morning News

Chhattisgarh Morning News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने गृह जिले जशपुर के एकदिवसीय दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 11 बजे रायपुर हेलीपैड से जशपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री का पहला कार्यक्रम नारायणपुर स्थित सर्वेश्वरी समूह आश्रम में होगा। इसके बाद वे दोपहर 12:45 बजे किसान महतारी सम्मेलन में शामिल होंगे।

दोपहर 2 बजे वे विष्णु महायज्ञ चक्रपूजा में उपस्थित रहेंगे। सभी कार्यक्रमों के पश्चात मुख्यमंत्री शाम 4:15 बजे रायपुर लौट आएंगे।

सचिन पायलट का बस्तर संभाग का दूसरा दिन, BLA तैयारियों की समीक्षा

रायपुर। SIR को लेकर कांग्रेस की रणनीति और मंथन जारी है। इसी कड़ी में पार्टी के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज बस्तर लोकसभा क्षेत्र की महत्वपूर्ण बैठक लेंगे।

इस दौरान वे BLA (Booth Level Agent) की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। बैठक में पीसीसी चीफ दीपक बैज और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे।

बैठक के बाद पायलट रायपुर लौटेंगे और फिर दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वे दो दिन से बस्तर प्रवास पर हैं।

रायपुर में आज से बदलेगा ट्रैफिक: स्काईवॉक प्रोजेक्ट को तेजी देने वन-वे सिस्टम लागू

रायपुर। राजधानी में स्काईवॉक निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है और इसे गति देने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है।

आज से शास्त्री चौक से जुड़े कई प्रमुख मार्गों पर वन-वे व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।

यह व्यवस्था रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगी और लगभग एक महीने तक प्रभावी रहेगी।

इस फैसले का उद्देश्य निर्माण कार्य को सुचारू रखना और ट्रैफिक बाधाएँ कम करना है।

फिजियोथेरेपी कॉलेजों में स्ट्रे वेकेंसी राउंड के लिए आज अंतिम मौका

रायपुर। प्रदेश के सरकारी और निजी फिजियोथेरेपी कॉलेजों में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए स्ट्रे वेकेंसी राउंड की काउंसिलिंग शुरू हो चुकी है।

पात्र अभ्यर्थी 27 नवंबर तक ऑनलाइन पंजीयन और चॉइस फिलिंग कर सकते हैं।

जो विद्यार्थी पहले से पंजीकृत हैं, उन्हें भी पुनः संस्था चयन करना होगा, क्योंकि पूर्व चयन स्वतः शून्य मान लिया गया है।

आवेदन में संशोधन आज तक निःशुल्क उपलब्ध है।

1962 की अहीर वीरता पर आधारित फिल्म ‘120 बहादुर’ का आज फ्री शो

रायपुर। चीन के खिलाफ 1962 के युद्ध में रेवाड़ी के 120 अहीर सैनिकों की वीरता पर आधारित फिल्म ‘120 बहादुर’ का आज निःशुल्क प्रदर्शन किया जाएगा।

यह शो शाम 6 बजे कलर्स मॉल, धमतरी रोड में होगा।

इसका आयोजन छत्तीसगढ़ प्रगतिशील यादव महासंघ द्वारा रेजांगला शौर्य दिवस की स्मृति में किया गया है।

रायपुर में आज के प्रमुख आयोजन

1. रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो दिवस कार्यक्रम

आज सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक हैप्पी स्कूल, टेमरी, VIP रोड में कार्यक्रम आयोजित होगा।

मुख्य सत्र:

बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण (ITSA अस्पताल)

“गुड टच-बैड टच” पर रचना गोयल का मार्गदर्शन

2. भागवत कथा

स्थान: श्रीराम जानकी दरबार मंदिर, वीर सावरकर नगर

समय: दोपहर 3 बजे

कथावाचक: संजय कृष्ण उपाध्याय वृंदावन

3. श्रीराम कथा

स्थान: श्रीवैष्णो, नेताजी चौक, न्यू शांति नगर

समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे

कथाव्यास: अभिनंदन महाराज वृंदावन

4. श्री राम लीला महोत्सव

स्थान: हनुमान मंदिर, रेलवे स्टेशन परिसर

समय: शाम 7 बजे से रात 10 बजे

प्रस्तुति: काशी की रामलीला मंडलियाँ

5. योग क्लास

स्थान: सत्यदर्शन योगाश्रम, सिविल लाइंस

समय: शाम 5 बजे से 6 बजे तक

Youthwings