Chhattisgarh Morning News: बजट सत्र से पहले बढ़ी सियासी सक्रियता, CM साय का दौरा, विधानसभा अध्यक्ष की प्रेस वार्ता और रायपुर में युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, जानिए आज किन खबरों पर रहेगी नजर..

Chhattisgarh Morning News

Chhattisgarh Morning News

Chhattisgarh Morning News: छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरों में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जशपुर दौरा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की प्रेस वार्ता और रायपुर में युवा कांग्रेस का भाजपा कार्यालय घेराव शामिल है। वहीं रायपुर-महासमुंद रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

मुख्यमंत्री साय का जशपुर दौरा

Vishnu Deo Sai आज सुबह 9:00 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड स्थित बगिया के लिए रवाना हुए। वे पहले कार से पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा जशपुर के लिए प्रस्थान किया।

सुबह 10:30 बजे हेलीपेड बगिया पहुंचने के बाद वे अपने निजी निवास गए, जहां वे दोपहर तक आरक्षित रहेंगे। दोपहर 3:40 बजे पुनः हेलीपेड के लिए रवाना होकर शाम 5:20 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष की प्रेस वार्ता

Raman Singh 21 फरवरी 2026 को दोपहर 12:30 बजे अपने निवास कार्यालय ए-1 (स्पीकर हाउस), शंकर नगर, रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करेंगे। इस दौरान विधानसभा सत्र से जुड़े मुद्दों पर महत्वपूर्ण बयान आने की संभावना है।

युवा कांग्रेस का भाजपा कार्यालय घेराव आज

Indian Youth Congress द्वारा आज दोपहर 2:00 बजे रायपुर के राजीव गांधी चौक से भाजपा कार्यालय घेराव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष Akash Sharma करेंगे। युवा कांग्रेस ने बेरोजगारी, कथित किसान-विरोधी नीतियों और केंद्र सरकार की चुप्पी जैसे मुद्दों को लेकर विरोध दर्ज कराने की घोषणा की है।

रायपुर-महासमुंद रोड पर भीषण सड़क हादसा

Raipur-महासमुंद रोड पर आरंग नदी के पास देर रात एक तेज रफ्तार टाटा विस्टा कार डिवाइडर और रेलिंग तोड़ते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है।

मृतकों की पहचान हर्ष देवांगन, राहुल देवांगन और थानू सतनामी के रूप में हुई है। सभी की उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच बताई जा रही है। मामला Arang थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है

Youthwings