Chhattisgarh Morning News: बिलासपुर में सीएम साय का दौरा, ‘आदि कर्मयोगी’ अभियान का शुभारंभ, स्वच्छता संगम कार्यक्रम और अन्य प्रमुख आयोजन

Chhattisgarh Morning News

Chhattisgarh Morning News

Chhattisgarh Morning News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 11:20 बजे हेलीकॉप्टर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। वहां वे शहीद विनोद सिंह कौशिक मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह और स्वच्छता संगम 2025 कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 4 बजे वे रायपुर लौटेंगे।

आदि कर्मयोगी अभियान का शुभारंभ
मुख्य सचिव अमिताभ जैन रायपुर में आदि कर्मयोगी अभियान की शुरुआत करेंगे। आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा भी मौजूद रहेंगे। दो चरणों में आयोजित यह अभियान 11 से 14 अगस्त और 18 से 21 अगस्त तक चलेगा, जिसमें जिला मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया जाएगा।

ईपीएफओ की प्रेस कॉन्फ्रेंस
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) आज शाम 5 बजे सर्किट हाउस सिविल लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा, जिसमें केंद्र सरकार की रोजगार योजनाओं पर जानकारी और जनजागरूकता दी जाएगी।

स्वच्छता संगम कार्यक्रम
नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में स्वच्छता दीदियों और स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नगरीय निकायों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री साय और मंत्री अरुण साव 260 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे, 46 शहरों में ऑनलाइन संपत्ति कर पोर्टल लॉन्च करेंगे और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे।

सर्व समाज मंच की रैली
कुकुरबेड़ा बस्ती में हुए विवाद के बाद सर्व समाज मंच ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा समेत अन्य मांगों के समर्थन में सुबह 11 बजे मरीन ड्राइव से रैली निकालने और राजभवन मार्च की योजना बनाई है। हालांकि, पुलिस ने राजभवन तक मार्च की अनुमति नहीं दी है और गांधी चौक में सभा की अनुमति दी है।

शहर के अन्य कार्यक्रम

  • सहकार भारती की सभा: बुनकर प्रकोष्ठ के प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी के लिए दोपहर 3 बजे वृंदावन हॉल, सिविल लाइंस में विशेष सभा।

  • संकष्ट चतुर्थी व्रत उद्यापन: महाराष्ट्र संस्कार केंद्र और महाराष्ट्र मंडल द्वारा दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक संत ज्ञानेश्वर सभागृह में सामूहिक आयोजन।

Youthwings