Chhattisgarh Morning News: आज कहां-कहां जाएंगे CM साय? किन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, जानिए
Chhattisgarh Morning News: मुख्यमंत्री के मेगा कार्यक्रमों के साथ प्रदेश में अगले 48 घंटे भारी बारिश को लेकर हाई अलर्ट जारी
Chhattisgarh Morning News: दिन की शुरुआत करने से पहले जान लीजिए छत्तीसगढ़ की हर बड़ी खबर। आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय किन कार्यक्रमों में शामिल होंगे, कहां मिलेगा करोड़ों के विकास कार्यों का तोहफा और किन जिलों में भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है? पढ़िए सुबह की सभी अहम अपडेट।
Chhattisgarh Morning News: मुख्यमंत्री के मेगा कार्यक्रम, विकास कार्यों की सौगात और बारिश का हाई अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज का दिन विकास कार्यों और मौसम, दोनों ही लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। एक ओर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर और नवा रायपुर में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे, वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने प्रदेश के 25 से अधिक जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
CM साय आज कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 11:25 बजे अपने सिविल लाइन स्थित निवास से रवाना होंगे। सबसे पहले वे अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर पहुंचेंगे, जहां सुबह 11:30 बजे से 12:30 बजे तक विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री नवा रायपुर में 100 बिस्तरों वाले आधुनिक अस्पताल का भूमिपूजन भी करेंगे। साथ ही आरंग क्षेत्र के लिए लगभग 112 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास करेंगे। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के लिए रवाना होंगे। यहां 3:15 बजे से 4:35 बजे तक आयोजित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
किसानों से करेंगे सीधा संवाद
शाम 5 बजे मुख्यमंत्री कृषि विश्वविद्यालय, पंडरी पहुंचेंगे, जहां आयोजित ‘जी मीडिया किसान चौपाल’ कार्यक्रम में किसानों से सीधे संवाद करेंगे।
इस दौरान कृषि, आधुनिक तकनीक, नवाचार और राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं पर चर्चा होगी।
अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट
प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के कारण राजधानी रायपुर सहित मध्य छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है और लोगों का बिना छाता या रेनकोट बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों तक मध्य छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। हालांकि 8 जुलाई के बाद बारिश की तीव्रता में कमी आने के संकेत दिए गए हैं।
रायपुर समेत कई जिलों में रिकॉर्ड बारिश
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में भारी वर्षा दर्ज की गई।
राजिम – 19 सेमी
दुर्ग – 18 सेमी
छुरा – 16 सेमी
रायपुर शहर – 15 सेमी
राजनांदगांव – 15 सेमी
पाटन – 15 सेमी
माना और गोबरा नवापारा – 14 सेमी
इसके अलावा कई अन्य जिलों में भी 7 से 13 सेंटीमीटर तक बारिश रिकॉर्ड की गई।
रायपुर में आज भी भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग ने रायपुर में पूरे दिन आसमान मेघाच्छन्न रहने, गरज-चमक के साथ भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। शहर का अधिकतम तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
25 से ज्यादा जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के अनेक जिलों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।
रायपुर, दुर्ग, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, बलौदा बाजार, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, मुंगेली, सूरजपुर, कोरिया समेत 25 से अधिक जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
यह भी पढ़ें: CG Chintan Shivir 3.0: IIM रायपुर में 2 दिन चला मंथन, अब छत्तीसगढ़ में दिखेगा बड़ा बदलाव!
CG Chintan Shivir 3.0: IIM रायपुर में 2 दिन चला मंथन, अब छत्तीसगढ़ में दिखेगा बड़ा बदलाव!
