Chhattisgarh Morning News: भाजपा का कलश वंदन अभियान आज से, नर्सिंग छात्र और संविदा शिक्षक भी उतरेंगे सड़क पर

Chhattisgarh Morning News

Chhattisgarh Morning News: CM साय, खेल मंत्री, नर्सिंग छात्र और शिक्षक… आज छत्तीसगढ़ में क्या-क्या होगा?

Chhattisgarh Morning News: छत्तीसगढ़ में आज का दिन राजनीतिक कार्यक्रमों, बड़े सरकारी ऐलानों, आंदोलनों और धार्मिक आयोजनों से भरपूर रहने वाला है। मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों के कार्यक्रम, छात्रों का धरना और शिक्षकों का आंदोलन… आखिर आज प्रदेश में क्या-क्या होने वाला है? पढ़िए सुबह की सभी बड़ी खबरें एक साथ।

Chhattisgarh Morning News: छत्तीसगढ़ में आज कई बड़े कार्यक्रम, आंदोलन और राजनीतिक गतिविधियां

Chhattisgarh Morning News: छत्तीसगढ़ में आज का दिन राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक गतिविधियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भाजपा के कलश वंदन अभियान की शुरुआत करेंगे, वहीं खेल मंत्री विभाग का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे। राजधानी रायपुर में नर्सिंग छात्रों का प्रदर्शन, स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षकों का आंदोलन और सहयोग केंद्र में जनता की समस्याएं सुनने का कार्यक्रम भी आयोजित होगा। इसके अलावा इमाम हुसैन के चालीसवें का जुलूस भी निकाला जाएगा।

भाजपा का कलश वंदन अभियान आज से शुरू

छत्तीसगढ़ भाजपा आज से प्रदेशव्यापी कलश वंदन अभियान की शुरुआत करेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुबह 11 बजे रायपुर के पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे भाजपा के 36 संगठन जिलाध्यक्षों को संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर वाराणसी से लाई गई पवित्र मिट्टी और जलयुक्त कलश वितरित करेंगे।

खेल विभाग का ढाई साल का रिपोर्ट कार्ड होगा पेश

उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव दोपहर 1 बजे रायपुर के संवाद ऑडिटोरियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस दौरान वे खेल विभाग की पिछले ढाई वर्षों की उपलब्धियों, नई योजनाओं और भविष्य की रणनीति की जानकारी साझा करेंगे।

नर्सिंग छात्रों का शांतिपूर्ण धरना आज

छत्तीसगढ़ नर्सिंग एसोसिएशन के बैनर तले नर्सिंग विद्यार्थी आज दोपहर 12 बजे रायपुर के राजीव चौक में शांतिपूर्ण धरना देंगे। छात्र समय पर परीक्षा परिणाम जारी करने, लंबित नर्सिंग रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने, शैक्षणिक सत्र नियमित करने और प्रशासनिक देरी समाप्त करने जैसी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

सहयोग केंद्र में आज श्याम बिहारी जायसवाल सुनेंगे समस्याएं

भाजपा के सहयोग केंद्र का आज दूसरा दिन है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान का प्रयास करेंगे। वहीं 5 अगस्त को शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव सहयोग केंद्र में मौजूद रहेंगे।

स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षकों का दो दिवसीय आंदोलन

स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक कर्मचारी संघ आज से प्रदेशव्यापी दो दिवसीय आंदोलन शुरू करेगा। राजधानी रायपुर के तूता धरना स्थल पर शिक्षक और कर्मचारी नियमितीकरण, मानदेय में वृद्धि, सेवा सुरक्षा और शासकीय सुविधाओं सहित छह सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे।

इमाम हुसैन के चालीसवें का जुलूस निकलेगा

रायपुर में आज शहीदे आजम इमाम हुसैन की याद में चालीसवें का जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस मोहम्मद बाकर इमाम बारगाह, पंडरी से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए बैरन बाजार स्थित बारगाह अलविया पहुंचेगा। इस दौरान मातमदारी, नौहाख्वानी और मरसिया पेश किए जाएंगे।

Youthwings