छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के अतिरिक्त महाधिवक्ता रणवीर सिंह मरहास ने दिया इस्तीफा, कारणों पर सस्पेंस

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में राज्य सरकार की ओर से पैरवी करने वाले अतिरिक्त महाधिवक्ता रणवीर सिंह मरहास ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद राजनीतिक और कानूनी गलियारों में हलचल मच गई है। खास बात यह है कि उन्होंने अपने इस्तीफे में किसी भी तरह के कारण का उल्लेख नहीं किया है।

रणवीर सिंह मरहास पिछले दो वर्षों से अतिरिक्त महाधिवक्ता के पद पर कार्यरत थे। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की ओर से कई अहम और संवेदनशील मामलों में हाईकोर्ट में मजबूती से पक्ष रखा। उनके अचानक इस्तीफे को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि राज्य सरकार ने उनका इस्तीफा औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया है या नहीं। इस संबंध में न तो महाधिवक्ता कार्यालय और न ही राज्य सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकती है।

Youthwings