साय सरकार के 2 साल पूरे : CM विष्णुदेव साय पेश कर रहे रिपोर्ट कार्ड…
साय सरकार के 2 साल पूरे
रायपुर के न्यू सर्किट हाउस कन्वेंशन सेंटर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखा। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, अरुण साव, मंत्री रामविचार नेताम, केदार कश्यप, दयालदास बघेल, लक्ष्मी राजवाड़े और श्यामबिहारी जायसवाल भी मौजूद रहे।
CM ने किया उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक का विमोचन
कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने सरकार के दो वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि यह दो साल जनता के सहयोग और ‘मोदी की गारंटी’ पर मिले जनादेश का परिणाम है।
18 लाख परिवारों को मिला आवास स्वीकृति का लाभ
मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने अपने पहले ही कैबिनेट में 18 लाख आवासों को मंजूरी देकर बड़े पैमाने पर राहत प्रदान की।
साय ने कहा कि किसानों को धान का बकाया बोनस और 3100 रुपए की अतिरिक्त राशि प्रदान कर सरकार ने अपने वादे को निभाया है।
सरकार ने यह राशि अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर किसानों को समर्पित की।
मुख्यमंत्री ने बताया कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए चलाई जा रही महतारी वंदन योजना के तहत अब तक 14,000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि दी जा चुकी है।
read more :CRMC भुगतान 12 महीने से लंबित: स्वास्थ्यकर्मी भड़के, 15 दिसंबर से बस्तर में OPD बंद करने की चेतावनी
