छत्तीसगढ़ शासन ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, रिटायर्ड IAS गणेश शंकर मिश्रा बने राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष
रिटायर्ड IAS गणेश शंकर मिश्रा
छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए रिटायर्ड IAS अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा विधिवत आदेश जारी कर दिया गया है।
कार्यभार संभालते ही प्रभावी होगी नियुक्ति
जारी आदेश क्रमांक एफ 1-2/2004/23 के अनुसार, गणेश शंकर मिश्रा की नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी। शासन की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि उनकी सेवा शर्तों, मानदेय और अन्य भत्तों को लेकर अलग से आदेश जारी किए जाएंगे।
प्रशासनिक अनुभव से नीति आयोग को मिलेगी मजबूती
गणेश शंकर मिश्रा अपने लंबे प्रशासनिक करियर के लिए जाने जाते हैं। विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए उन्होंने शासन-प्रशासन और नीति निर्माण से जुड़े कई अहम कार्यों को अंजाम दिया है। उनकी नियुक्ति से राज्य नीति आयोग के कामकाज में गति आने और विकास योजनाओं को नई दिशा मिलने की उम्मीद की जा रही है।

READ MORE : छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों पर चुनावी बिगुल, आज से नामांकन शुरू
