छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 183 अधिकारियों का तबादला, रायपुर को मिला नया DEO

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव करते हुए पूरे प्रदेश में जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) और खंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) सहित कुल 183 अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया है। इस फेरबदल से राज्यभर में शिक्षा व्यवस्था के संचालन में नई दिशा मिलने की उम्मीद की जा रही है।

राज्य शिक्षा विभाग द्वारा सोमवार को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया गया। जारी सूची में सभी जिलों के अधिकारियों को नई जगहों पर पदस्थ किया गया है।

रायपुर को मिला नया DEO

जारी आदेश के अनुसार, रायपुर जिले के नए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) हिमांशु भारती बनाए गए हैं। वे अब जिले में स्कूलों की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था की निगरानी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की कोशिश

शिक्षा विभाग के इस कदम को शिक्षा व्यवस्था में सुधार और प्रशासनिक गति देने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ अधिकारियों को बदले जाने की मांग की जा रही थी। इसके तहत प्रदेश के DEO, BEO और अन्य शैक्षणिक पदों पर कार्यरत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

 

देखिये ट्रांसफर लिस्ट-

Youthwings