Chhattisgarh Dhan Kharidi: अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, विभागीय टीम ने जब्त किए 50 क्विंटल धान
Chhattisgarh Dhan Kharidi: महासमुंद जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बीच प्रशासन ने अवैध धान परिवहन और भंडारण पर कड़ा रुख अपना लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर कलेक्टर के मार्गदर्शन में गठित संयुक्त टीम लगातार अंतरराज्यीय सीमाओं और संवेदनशील क्षेत्रों पर निगरानी रख रही है।
इसी क्रम में पिथौरा तहसील में एसडीएम श्रे के नेतृत्व में राजस्व और मंडी विभाग की टीम ने शनिवार को बड़ी छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मुढ़ीपार निवासी अरुण अग्रवाल को 75 पैकेटों में लगभग 30 क्विंटल अवैध धान का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। वहीं इसी गांव के भोजराम पटेल के स्थान पर 50 पैकेटों में करीब 20 क्विंटल अवैध धान का भंडारण मिला। दोनों मामलों में कुल 50 क्विंटल धान जप्त किया गया।
कार्रवाई के दौरान उपयोग किया जा रहा मेटडोर वाहन भी ज़ब्त कर थाना पिथौरा को सौंप दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि जिले में अवैध खरीदी, बिक्री, परिवहन और भंडारण के खिलाफ सख्ती से अभियान जारी रहेगा, ताकि किसानों के हितों की पूरी तरह सुरक्षा की जा सके।
