Chhattisgarh Congress Mandal Adhyaksh 2026: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पहली बार की मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति, जारी हुई जिलेवार सूची

Chhattisgarh Congress Mandal Adhyaksh 2026: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए मंडल अध्यक्षों की जिलेवार सूची जारी कर दी है। यह प्रदेश की राजनीति में पहला मौका है जब कांग्रेस पार्टी ने मंडल स्तर पर अध्यक्षों की नियुक्ति की है।

अब तक आम तौर पर भारतीय जनता पार्टी ही मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति करती रही है, लेकिन कांग्रेस ने भी इसी संगठनात्मक मॉडल को अपनाते हुए जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश की है।

जारी सूची के अनुसार, कांग्रेस ने प्रदेश के 40 जिला और शहरों के अंतर्गत आने वाले ब्लॉकों में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की है। पार्टी का मानना है कि इस फैसले से कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी मिलेगी और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती मिलेगी।

Youthwings