Chhattisgarh Collector Transfer 2026: कलेक्टर बदले, अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए, छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Chhattisgarh Collector Transfer 2026: छत्तीसगढ़ सरकार ने IAS अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले और अतिरिक्त प्रभार की नियुक्तियों की घोषणा की है। जारी आदेशों के अनुसार बलौदाबाजार के कलेक्टर रहे दीपक सोनी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए मुक्त कर दिया गया है।
IAS डॉ. सीआर प्रसन्ना (भाप्रसे 2006) को उनके वर्तमान पदों के साथ आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं IAS कुलदीप शर्मा (भाप्रसे 2014) को रजिस्ट्रार, सहकारी संस्थाओं तथा प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन से हटाकर कलेक्टर जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पद पर नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा, IAS तीर्थराज अग्रवाल को उप सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए उप सचिव, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। IAS लीना कोसम को परीक्षा नियंत्रक, लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर के पद पर नियुक्त किया गया है, जो उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से IAS वरिष्ठ वेतनमान के समकक्ष होगा।
अन्य नियुक्तियों में IAS सौमिल रंजन चौबे को उप सचिव, कृषि विभाग, IAS वीरेंद्र बहादुर पंचभाई को अपर कलेक्टर, नारायणपुर, IAS सुमित अग्रवाल को आयुक्त, नगर पालिक निगम, दुर्ग, IAS संदीप कुमार अग्रवाल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, बिलासपुर और IAS आशीष कुमार टिकारिहा को प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के पद पर यथावत रखा गया है।
IAS ऋषभ कुमार पाराशर को उप सचिव, वित्त विभाग और IAS तरुण कुमार किरण को अस्थायी रूप से विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, कार्यालय कलेक्टर, जिला कोरबा के पद पर नियुक्त किया गया है। इन पदों को भी उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से IAS वरिष्ठ वेतनमान के समकक्ष घोषित किया गया है।
