Chhattisgarh Bus Accident: रतनपुर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रेलर से टकराई यात्री बस

Chhattisgarh Bus Accident: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रतनपुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह (16 दिसंबर) बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से पीछे से जा टकराई। इस दुर्घटना में 12 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह हादसा सुबह करीब साढ़े 5 बजे रतनपुर थाना क्षेत्र के दर्री पारा बाईपास के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, ट्रेलर (CG 12 AW 3236) ब्रेकडाउन के कारण सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान बिहार से रायपुर जा रही रॉयल बस (CG 06 GY 8153) ट्रेलर से टकरा गई।

बस में हादसे के समय 25 से अधिक यात्री सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस चालक के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

हादसे की सूचना मिलते ही रतनपुर तहसीलदार शिल्पा भगत और थाना प्रभारी तुरंत घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घायलों की सूची

सुरेंद्र विश्वकर्मा (ड्राइवर)

मंजय कुमार

राजेश्वर राम

दीपक कुमार

सनोज यादव

कमालुद्दीन अंसारी

राकेश कुमार सिंह

कु. सलोनी सिंह

सुनीता सिंह

शाहजहां खातून

चिंता कुमारी

अशरफी सिंह

गंभीर घायलों को सिम्स रेफर

गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र विश्वकर्मा, मंजय कुमार, कमालुद्दीन अंसारी, राकेश कुमार सिंह और सलोनी सिंह को बेहतर इलाज के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है।

एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। सभी घायलों को समय पर इलाज मुहैया कराया जा रहा है। एक यात्री को कमर में गंभीर चोट आई है।

Youthwings