Morning News : विधानसभा के शीतकालीन सत्र का चौथा दिन, सीएम साय कार्यवाही में होंगे शामिल… कांग्रेस करेगी भाजपा कार्यालय का घेराव, पढ़ें और भी खबरें

Chhattisgarh Morning News

Chhattisgarh Morning News

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज चौथा और अंतिम दिन है। सत्र 14 से 17 दिसंबर तक चल रहा है। आज प्रश्नकाल में डिप्टी सीएम विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी अपने-अपने विभागों से जुड़े सवालों के जवाब दे सकते हैं।

 

वित्त मंत्री ओपी चौधरी और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन द्वारा विभागीय पत्रों को पटल पर रखे जाने की संभावना है। विपक्षी विधायक लखेश्वर बघेल ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से मक्का खरीदी में अनियमितता का मुद्दा उठा सकते हैं। वहीं सत्ता पक्ष के विधायक अजय चंद्राकर और धर्मजीत सिंह नशीली दवाओं की तस्करी की बढ़ती घटनाओं पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा का ध्यान आकर्षित कर सकते हैं।

 

याचिकाओं की प्रस्तुति, शासकीय विधेयकों पर चर्चा और राष्ट्रीय गान ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष चर्चा होने की संभावना है।

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सदन में रहेंगे मौजूद

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होंगे। वे सुबह 10:15 बजे निवास से विधानसभा के लिए रवाना होंगे और सुबह 11 बजे से शाम 5:30 बजे तक सदन में उपस्थित रहेंगे।

 

ED आज सौम्या चौरसिया को कोर्ट में करेगी पेश

शराब घोटाला मामले में कल गिरफ्तार की गई पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पूर्व उप सचिव सौम्या चौरसिया को ED आज विशेष कोर्ट में पेश करेगी। कल लंबी पूछताछ के बाद ED ने उन्हें गिरफ्तार किया था। सौम्या पहले कोयला घोटाला मामले में भी आरोपी रही हैं।

 

रु घासीदास जयंती समारोह आज से शुरू, महिलाओं-बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम

रायपुर। गुरु घासीदास गृह निर्माण सहकारी संस्था द्वारा न्यू राजेंद्र नगर स्थित गुरु घासीदास कॉलोनी के उद्यान प्रांगण में दो दिवसीय जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। आज 17 दिसंबर को महिलाओं एवं बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता तथा सतनाम मंगल भजन का कार्यक्रम होगा।

 

मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री की पत्नी कौशल्या साय होंगी, जबकि अध्यक्षता महापौर मीनल चौबे करेंगी। विशेष अतिथि के रूप में महिला आयोग सदस्य सरला कोसरिया उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से शुरू होगा।

 

विप्र कॉलेज में इंटर कॉलेज बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता आज

रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के तत्वावधान में विप्र महाविद्यालय में आज इंटर कॉलेज बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा का आयोजन होगा। यह प्रतियोगिता पहले 5-6 जनवरी को निर्धारित थी, लेकिन अंतरविश्वविद्यालयीन प्रतियोगिता को ध्यान में रखते हुए आज 17 दिसंबर को आयोजित की जा रही है। इस आधार पर विश्वविद्यालय टीम का चयन होगा।

 

रायपुर में आज के प्रमुख कार्यक्रम

गुरु घासीदास जयंती समारोह

संस्था: गुरु घासीदास गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित

स्थान: न्यू राजेंद्रनगर, गुरु घासीदास कॉलोनी उद्यान प्रांगण

समय: दोपहर 1 बजे से

 

कृत्रिम पैर दान शिविर

संस्था: इंटरैक्ट क्लब ऑफ रायपुर पिनेकल

स्थान: मारुति मंगलम भवन, गुढ़ियारी

समय: सुबह 9 बजे से

 

भागवत पुराण ज्ञान यज्ञ

कथाव्यास: गोपाल शरण देवाचार्य महाराज

स्थान: खाटू श्याम मंदिर, समता कॉलोनी

समय: अपरान्ह 3 से शाम 6 बजे तक

 

सूर्योपासना महापर्व

संस्था: जगद्गुरु श्रीशंकराचार्य आश्रम

स्थान: बोरियाकला

समय: सुबह 11:30 से दोपहर 12:30 बजे तक

 

इंटर कॉलेज बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा

संस्था: पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय

स्थान: विप्र महाविद्यालय

Youthwings