छत्तीसगढ़ विधानसभा : कार्रवाई शुरू होते ही अजय चंद्राकर का विपक्ष पर तंज, चरणदास महंत से पूछे– ‘राहुल गांधी को फुटबॉल खेलते देखा या नहीं ‘

छत्तीसगढ़ विधानसभा

छत्तीसगढ़ विधानसभा

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीत सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। जैसे ही कार्यवाही प्रारंभ हुई, भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने विपक्ष पर तंज कसते हुए नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत से सवाल किया कि वे दिल्ली गए थे या हैदराबाद।

सदन में तंज और जवाब

अजय चंद्राकर ने चरणदास महंत से यह भी पूछा कि क्या उन्होंने राहुल गांधी को फुटबॉल खेलते हुए देखा। इस पर चरणदास महंत ने पलटवार करते हुए कहा कि “कल तो आप हमारी जगह बैठे थे।” इसके जवाब में चंद्राकर ने कहा, “मैं कल भी अपनी ही जगह पर था।” इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी अजय चंद्राकर से सवाल किया कि “आप क्या खेल रहे थे?” जिस पर सदन में हल्की हंसी-ठिठोली का माहौल बन गया।

शिवराज पाटिल के निधन पर श्रद्धांजलि

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सदन को पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री शिवराज पाटिल के निधन की सूचना दी। इस अवसर पर अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और संसदीय कार्य मंत्री ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। दिवंगत के सम्मान में सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।

नितिन नवीन बने BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय संगठन से जुड़ी एक बड़ी खबर भी सामने आई। नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं में इस फैसले को लेकर काफी हर्ष है और यह संगठन की दृष्टि से एक श्रेष्ठ निर्णय है।
किरण सिंहदेव ने बताया कि नितिन नवीन ने विधानसभा और लोकसभा चुनावों में बड़ी भूमिका निभाई है और संगठन विस्तार के लिए दिन-रात काम किया है।

read more : वोट चोरी की वजह से बढ़ रहा प्रदूषण… राहुल गांधी ने बीच सभा में कही चौंकाने वाली बात

आज सदन में उठेंगे ये महत्वपूर्ण मुद्दे

छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीत सत्र के दूसरे दिन सदन में कई अहम विषयों पर चर्चा होगी—

विभिन्न पत्रों को सदन के पटल पर रखा जाएगा

ध्यानाकर्षण प्रस्ताव में आदिवासियों की जमीन खरीदी का मुद्दा गूंजेगा

विधायक विक्रम मंडावी इस मुद्दे को उठाएंगे

हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम सेटलमेंट में गड़बड़ी पर भी ध्यानाकर्षण

विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते हेल्थ इंश्योरेंस से जुड़ा मामला उठाएंगी

वित्त मंत्री ओपी चौधरी वर्ष का प्रथम अनुपूरक बजट सदन के पटल पर रखेंगे

 

Youthwings