Chhattisgarh Anganwadi Workers Protest: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं का प्रदर्शन तेज, मानदेय बढ़ाने और शासकीय कर्मचारी दर्जा देने की मांग

Chhattisgarh Anganwadi Workers Protest: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और सहायिकाएं सड़कों पर उतरीं और रैली निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री Narendra Modi और मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में मानदेय बढ़ाने, नियमित वेतन व्यवस्था लागू करने, सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने और लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की गई है। संघ पदाधिकारियों का कहना है कि वर्तमान में कम मानदेय में वे पोषण, टीकाकरण, सर्वे और अन्य शासकीय योजनाओं का जिम्मा संभाल रही हैं, जो महंगाई के दौर में बेहद मुश्किल है।

वहीं मनेन्द्रगढ़ जिले में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं हड़ताल पर रहीं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदला जाएगा। प्रशासन ने प्रदर्शन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया।

Youthwings