CGSET का रिजल्ट हुआ जारी.. सहायक प्राध्यापक के पदों पर भर्ती जल्द

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 21 जुलाई 2024 को आयोजित CGSET (Chhattisgarh State Eligibility Test) का बहुप्रतीक्षित परिणाम 3 जून 2025 को जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हजारों छात्रों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है, जो लगभग 10 महीने से रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे

19 विषयों में हुई थी परीक्षा

CGVYAPAM द्वारा आयोजित इस परीक्षा में कुल 19 विषयों में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। संबंधित विषयों के कटऑफ मार्क्स भी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किए जा चुके हैं।

पदोन्नति के कारण रिजल्ट था लंबित

सूत्रों के अनुसार, यह परिणाम सहायक प्राध्यापकों की पदोन्नति प्रक्रिया के चलते लंबे समय तक रोका गया था। हाल ही में उच्च शिक्षा विभाग ने सैकड़ों सहायक प्राध्यापकों को पदोन्नत कर प्राध्यापक बना दिया है, जिससे अब नई नियुक्तियों का रास्ता साफ हो गया है।

आगे क्या?

CGSET पास अभ्यर्थियों को अब राज्य के विश्वविद्यालयों में पीएचडी में सीधा प्रवेश मिल सकेगा।
ये सभी अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए पात्र होंगे।

Youthwings