CGPSC परीक्षा की तारीख अचानक बदली, ऐसे रहेगा परीक्षा का पूरा शेड्यूल

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 की संशोधित समय-सारिणी जारी कर दी है। पहले यह परीक्षा 16, 17, 18 और 19 मई 2026 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन अब आयोग ने इसमें बदलाव करते हुए नई तिथियां घोषित की हैं।

नई घोषणा के अनुसार, राज्य सेवा मुख्य परीक्षा अब 06 जून से 09 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। आयोग के इस फैसले के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।

पांच जिलों में होगा परीक्षा का आयोजन

CGPSC की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 का आयोजन प्रदेश के पांच प्रमुख जिला मुख्यालयों में किया जाएगा। इनमें अम्बिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और रायपुर शामिल हैं। इन सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से कराने की तैयारी आयोग द्वारा की जा रही है।

CGPSC

पूरा परीक्षा कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा

CGPSC आयोग ने परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल भी जारी कर दिया है, जिसके अनुसार परीक्षा चार दिनों तक चलेगी—

06 जून 2026 (शनिवार)
सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक: पेपर-I (भाषा)
दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक: पेपर-II (निबंध)

07 जून 2026 (रविवार)
सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक: पेपर-III (सामान्य अध्ययन-I)
दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक: पेपर-IV (सामान्य अध्ययन-II)

08 जून 2026 (सोमवार)
सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक: पेपर-V (सामान्य अध्ययन-III)
दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक: पेपर-VI (सामान्य अध्ययन-IV)

09 जून 2026 (मंगलवार)
सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक: पेपर-VII (सामान्य अध्ययन-V)

CGPSC

CGPSC प्रवेश पत्र परीक्षा से 10 दिन पहले होंगे जारी

CGPSC ने स्पष्ट किया है कि राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा की तारीख से लगभग 10 दिन पहले जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार CGPSCकी आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग ने यह भी कहा है कि किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र डाक या SMS के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश

आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें ताकि किसी भी अपडेट से वंचित न रहें। साथ ही परीक्षा से जुड़ी सभी सूचनाएं केवल ऑनलाइन माध्यम से ही उपलब्ध कराई जाएंगी।

read more : छत्तीसगढ़ में लगातार भूकंप के झटके: 36 घंटे में तीसरी बार भूकंप से बढ़ी चिंता,एक मासूम की मौत

Youthwings