CG Weather Alert : बादल छटते ही ठिठुरन लौटी, रायपुर से सरगुजा तक कड़ाके की ठंड का अलर्ट….

CG Weather Alert

CG Weather Alert

CG Weather Alert : रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। बादल छंटने के साथ ही उत्तरी हवाओं के प्रभाव से राज्य के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड लौट रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले तीन से चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जा सकती है। राजधानी रायपुर से लेकर सरगुजा संभाग तक शीतलहर जैसी स्थिति बनने के संकेत मिल रहे हैं।

रायपुर में सुबह धुंध, दिन में साफ रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। सुबह के समय हल्की धुंध और कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि दिन के समय मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, रात के तापमान में लगातार गिरावट और उत्तर दिशा से आने वाली ठंडी हवाएं ठंड का असर और बढ़ा सकती हैं।

read more : अम्बेडकर अस्पताल में फिर शुरू हुई टोटल हिप और नी रिप्लेसमेंट सर्जरी, मरीजों को मिल रही बड़ी राहत

कई जिलों में ठंड का असर तेज, कोहरे से परेशानी

CG Weather Alert : मौसम विभाग के मुताबिक मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, बेमेतरा, कबीरधाम, मोहला-मानपुर और खैरागढ़-छुईखदान जिलों में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की जाएगी। इन इलाकों में सुबह और शाम की ठिठुरन बढ़ेगी, वहीं घने कोहरे के कारण दृश्यता प्रभावित होने की भी आशंका है।

अंबिकापुर सबसे ठंडा शहर

उत्तरी छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहर अंबिकापुर में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो इस सीजन का अब तक का न्यूनतम स्तर माना जा रहा है। यहां लगातार कोहरा और शीतलहर जैसे हालात बने हुए हैं, जिससे जनजीवन पर खासा असर देखने को मिल रहा है।

 

Youthwings