CG Vyapam: व्यापम ने जारी किया 2026 का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर, सालभर होंगी 35 परीक्षाएं
CG Vyapam
CG Vyapam: रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने वर्ष 2026 का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। यह व्यापम द्वारा जारी किया गया तीसरा कैलेंडर है। इससे पहले दूसरे कैलेंडर में मार्च 2026 तक की परीक्षाओं की जानकारी दी गई थी, जबकि अब नए कैलेंडर में अप्रैल से दिसंबर 2026 तक आयोजित होने वाली परीक्षाओं की तिथियां घोषित की गई हैं।
नए शेड्यूल के अनुसार व्यापम मार्च से दिसंबर तक कुल 28 परीक्षाओं का आयोजन करेगा, जिनमें 10 भर्ती परीक्षाएं और 18 विभागीय नियुक्ति परीक्षाएं शामिल हैं। वहीं मार्च तक होने वाली 7 परीक्षाओं को मिलाकर पूरे वर्ष 2026 में व्यापम कुल 35 परीक्षाएं आयोजित करेगा।
आकस्मिक परीक्षाओं के लिए तीन तिथियां आरक्षित
व्यापम ने नई भर्तियों या आपात परीक्षाओं के लिए तीन तिथियां आरक्षित रखी हैं। यदि किसी विभाग द्वारा नए पदों की भर्ती का प्रस्ताव आता है, तो इन तिथियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। आरक्षित तिथियां — 11 अक्टूबर, 25 अक्टूबर और 29 नवंबर 2026 तय की गई हैं। इसके अतिरिक्त व्यापम आवेदन प्रक्रिया, एडमिट कार्ड और अन्य आवश्यक जानकारी समय-समय पर अपनी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी करेगा।
अप्रैल से दिसंबर 2026 तक होने वाली प्रमुख परीक्षाओं की सूची
12 अप्रैल- फार्मासिस्ट ग्रेड-2 (संचालनालय स्वास्थ्य सेवा)
19 अप्रैल- परिवहन आरक्षक
26 अप्रैल- उप निरीक्षक (मंडी बोर्ड)
7 मई- प्री पीपीटी, प्री एमसीए
14 मई- पीईटी, एमएससी नर्सिंग
21 मई- पीपीएचटी, पोस्ट बेसिक नर्सिंग
4 जून- प्री डीएलएड
11 जून- प्री बीएड, प्री बीएससी नर्सिंग
21 जून- पीएटी, पीवीपीटी
28 जून -डाटा एंट्री ऑपरेटर (उच्च न्यायालय)
5 जुलाई -उप अंकेक्षक (सहकारिता)
12 जुलाई -सहायक उप निरीक्षक (गृह पुलिस)
19 जुलाई -फायरमेन (नगर सेना)
26 जुलाई -प्रयोगशाला परिचारक (पर्यावरण संरक्षण मंडल)
2 अगस्त -अनुरेखक (जल संसाधन विभाग)
30 अगस्त- ओटी टेक्नीशियन (संचालनालय स्वास्थ्य सेवा)
6 सितंबर -सहायक ग्रेड-3 (विधिक सेवा प्राधिकरण)
20 सितंबर- लैब असिस्टेंट एवं नमूना (लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग)
27 सितंबर- सहायक ग्रेड-3 (नगर विकास प्राधिकरण)
4 अक्टूबर- राज्य पात्रता परीक्षा (SET)
22 नवंबर- स्टोर कीपर (नगर सेना)
6 दिसंबर -सहायक ग्रेड-3 (प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय)
13 दिसंबर- स्टेनोग्राफर (संयुक्त भर्ती परीक्षा)
20 दिसंबर- सहायक ग्रेड-3 (विभिन्न विभागों हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा)
