CG व्यापम ग्रेड 3 भर्ती 2025: जूनियर रीडर, प्रिंटर ऑपरेटर समेत कई पदों पर आवेदन शुरू

CG Vyapam Grade 3 Recruitment 2025:

CG Vyapam Grade 3 Recruitment 2025:

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने नई भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। CG Vyapam Grade 3 Recruitment 2025 के अंतर्गत जूनियर रीडर, कॉपी होल्डर, प्लेट मेकर, प्रिंटर ऑपरेटर सहित कई पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन की अंतिम तिथि: 15 अक्टूबर 2025 (शाम 5 बजे तक)

फॉर्म सुधार की तिथि: 16 से 18 अक्टूबर 2025 (शाम 5 बजे तक)

एडमिट कार्ड जारी: 24 नवंबर 2025

परीक्षा की संभावित तिथि: 30 नवंबर 2025

परीक्षा समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक

परीक्षा केंद्र: रायपुर

पात्रता मानदंड

न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता: 12वीं (हायर सेकेंडरी) पास होना आवश्यक है।

पद के अनुसार संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव अनिवार्य होगा।

आयु सीमा

जूनियर रीडर पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष।

अन्य पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष।

अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष (1 जनवरी 2025 के अनुसार)।

Youthwings