छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को बड़ी राहत: महंगाई भत्ता बढ़ाकर 55% करने का आदेश जारी

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के लाखों कर्मचारियों और अधिकारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार, सातवें वेतनमान के तहत आने वाले कर्मचारियों को अब 1 सितंबर 2025 से 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।

इसके अलावा, छठवें वेतनमान के तहत आने वाले कर्मचारियों के लिए भी DA में 6 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। अब उन्हें 1 सितंबर 2025 से कुल 252 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।

Youthwings