CG Chess Competition : 11 से 13 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन, ढाई लाख तक मिलेगा पुरस्कार
CG Chess Competition
रायपुर: CG Chess Competition : छत्तीसगढ़ में शतरंज के खेल को प्रोत्साहित करने के लिए 11 से 13 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता जिला शतरंज संघ जशपुर के तत्वावधान में जशपुर के कम्युनिटी हॉल में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में कुल 2 लाख 51 हजार रुपये के नकद पुरस्कार और आकर्षक ट्रॉफियां प्रदान की जाएंगी। उद्घाटन समारोह 11 अक्टूबर को सुबह 9:30 बजे और समापन 13 अक्टूबर को शाम 4 बजे होगा।
पुरस्कार और पुरस्कार राशि
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले खिलाड़ी को 31 हजार रुपये, दूसरे स्थान को 21 हजार रुपये और तीसरे स्थान को 11 हजार रुपये नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
पांच अलग-अलग वर्गों में मुकाबला
प्रतियोगिता में पांच वर्ग होंगे, जिनमें सर्वश्रेष्ठ जशपुर खिलाड़ी, सर्वश्रेष्ठ सरगुजा डिवीजन, सर्वश्रेष्ठ महिला, वरिष्ठ खिलाड़ी (55 वर्ष से ऊपर), दिव्यांग प्रतिभागी आदि के लिए विशेष पुरस्कार रखे गए हैं। इसके अलावा बालक और बालिकाओं के लिए अंडर-09, अंडर-11, अंडर-13 और अंडर-15 वर्ग में भी मुकाबला होगा। हर वर्ग के विजेताओं को नकद राशि के साथ ट्रॉफी भी दी जाएगी।
प्रवेश शुल्क और पंजीकरण
जशपुर जिले के खिलाड़ियों के लिए प्रवेश शुल्क 100 रुपये है, जबकि अन्य जिलों के खिलाड़ियों के लिए यह 500 रुपये निर्धारित किया गया है। सभी प्रतिभागियों को छत्तीसगढ़ राज्य चैस एसोसिएशन (CGSCA) का वार्षिक पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इसका शुल्क जशपुर निवासियों के लिए 75 रुपये और अन्य जिलों के लिए 150 रुपये है।
आवास और भोजन की सुविधा
प्रतियोगिता के प्रथम 50 पुरुष और 30 महिला प्रतिभागियों के लिए प्रशासन की ओर से निःशुल्क डॉरमेट्री आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा स्वच्छ और पौष्टिक भोजन प्रतियोगिता स्थल पर रियायती दरों पर मिलेगा। चाहने वाले प्रतिभागियों के लिए सशुल्क होटल सुविधा भी कम कीमत पर उपलब्ध होगी।
संपर्क करें
प्रतियोगिता से जुड़ी जानकारी के लिए निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क करें:
7828697878
8770453053
8770491200
एंट्री फॉर्म और पंजीकरण के लिए संपर्क करें:
एफए हर्ष शर्मा – 8982636269
एसएनए अनिल शर्मा – 9907733189
