CG News: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र पैटर्न में बड़ा बदलाव, जानिए नए अंक वितरण और प्रश्न
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। माशिमं की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि अब कॉम्पिटिटिव एग्जाम को ध्यान में रखते हुए बहु विकल्पी (MCQ) सवालों की संख्या बढ़ा दी गई है।
नए पैटर्न के अनुसार
ज्ञानात्मक (Knowledge-based): 20%
अवबोधात्मक (Understanding): 25%
अनु प्रयोगात्मक (Application-based): 25%
विश्लेषणात्मक (Analytical): 10%
मूल्यांकन (Evaluation): 10%
रचनात्मक (Creative): 10%
प्रश्नों का वितरण
वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ): 15 प्रश्न × 1 अंक = 15 अंक
लघु उत्तरीय – 1: 3 प्रश्न × 2 अंक = 6 अंक
लघु उत्तरीय – 2: 3 प्रश्न × 6 अंक = 18 अंक
दीर्घ उत्तरीय – 1: 4 प्रश्न × 5 अंक = 20 अंक
दीर्घ उत्तरीय – 2: 2 प्रश्न × 5 अंक = 10 अंक
अति दीर्घ उत्तरीय: 1 प्रश्न × 6 अंक = 6 अंक
इस नए पैटर्न से छात्रों को प्रश्नों के प्रकार और अंक वितरण का स्पष्ट अंदाजा मिलेगा और वे बेहतर तैयारी कर सकेंगे।
