केंद्र सरकार का ऐतिहासिक निर्णय: देश में अब केवल 6 नक्सल प्रभावित जिले, बस्तर के 3 जिलों में अंतिम अभियान

6 नक्सल प्रभावित जिले

6 नक्सल प्रभावित जिले

रायपुर: नक्सलवाद के खिलाफ देश की सबसे बड़ी कार्रवाई की दिशा में भारत सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। केंद्र सरकार की ताज़ा जारी सूची के अनुसार अब पूरे देश में केवल 6 जिले ही नक्सल प्रभावित माने गए हैं। इस सूची में छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के सिर्फ तीन जिले — सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर — शामिल हैं, जबकि अन्य जिलों को नक्सल मुक्त घोषित कर दिया गया है। इस फैसले को नक्सल उन्मूलन की दिशा में मील का पत्थर माना जा रहा है।

ये जिले हैं अभी नक्सल प्रभावित जिले :

केंद्र सरकार की नई सूची के अनुसार छत्तीसगढ़ में बस्तर के इन तीन जिलों के अलावा गरियाबंद जिले को भी नक्सल प्रभावित श्रेणी में रखा गया है। वहीं, शेष दो जिले अन्य राज्यों से शामिल किए गए हैं। इस तरह कुल छह जिलों को अंतिम और निर्णायक नक्सल विरोधी अभियान के लिए स्पष्ट रूप से चिन्हित कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, इन क्षेत्रों में अब ‘फाइनल ऑपरेशन’ की रणनीति पर तेज़ी से काम शुरू कर दिया गया है।

read more : तंत्र विद्या का खौफनाक मामला : तीन साल की मासूम की कब्र से छेड़छाड़

सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट

इस मामले में सुंदरराज पी, आईजी बस्तर रेंज ने बताया कि बस्तर के तीनों नक्सल प्रभावित जिलों को जल्द ही नक्सल मुक्त कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है और इन इलाकों में सुरक्षा बलों द्वारा एंटी-नक्सल ऑपरेशनों की रफ्तार बढ़ा दी गई है।

नक्सलवाद के पूर्ण खात्मे की मजबूत उम्मीद

बस्तर संभाग के शेष जिलों को नक्सल मुक्त घोषित किए जाने के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में उत्साह का माहौल है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह निर्णय बस्तर क्षेत्र में विकास, निवेश और सामान्य जनजीवन की बहाली के लिए बेहद अहम साबित होगा। केंद्र और राज्य सरकार की साझा रणनीति से अब नक्सलवाद के पूरी तरह खात्मे की उम्मीद और भी मजबूत हो गई है।

Youthwings