Block AI Layoffs: अब ऑफिस में इंसान कम, AI ज्यादा? लगभग 40% कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा के साथ डॉर्सी का बड़ा खुलासा
Block AI Layoffs: टेक जगत में AI के कारण नौकरियों पर असर पड़ा है, यह बात स्पष्ट रूप से सामने तब आई जब Block Inc. के CEO Jack Dorsey ने अपनी कंपनी में लगभग 40% कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि AI टूल्स अब इस काबिल हैं कि वे पहले इंसानों द्वारा किए जाने वाले कई कामों को बदल चुके हैं।
डॉर्सी ने कर्मचारियों और निवेशकों को बताया कि Block अब AI-केंद्रित संरचना की ओर आगे बढ़ रहा है, जिससे छोटे और अधिक दक्ष टीमों के साथ बेहतर परिणाम मिलते हैं। इसी वजह से कंपनी 10,000 से अधिक कर्मचारियों में से लगभग 4,000 को नौकरी से हटा रही है।
उनका कहना है कि यह निर्णय कंपनी के कमजोर होना नहीं दर्शाता, बल्कि AI को अपनाकर आगे बढ़ने की रणनीति को दर्शाता है। इसके परिणामस्वरूप Block के शेयरों में भी उछाल देखा गया, क्योंकि निवेशक AI आधारित वृद्धि को सकारात्मक रूप में ले रहे हैं।
अक्सर यह देखा जाता है कि जब भी कंपनी ले ऑफ करती है तो कंपनी के शेयर्स गिरते हैं लेकिन इस केस में उल्टा हुआ कंपनी के ले ऑफ करने के बाद कंपनी के शेयर गिरे नहीं बल्कि और ज्यादा बढ़ गए। जब भी कंपनी ले ऑफ करती है तो अधिकतर उसके पीछे का कारण कंपनी का नुकसान ही बताया जाता है। लेकिन डॉर्सी ने यह साफ कहा कि उनकी कंपनी ने किसी नुकसान की वजह से नहीं बल्कि AI की वजह से यह फैसला लिया है। इससे कंपनी के निवेशकों को यकीन हुआ कि इस ले ऑफ से कंपनी का एक्सपेंडिचर कम होगा और बढ़ते AI टेक की वजह से कंपनी भविष्य में और ज्यादा मुनाफा बनाने में सफल हो पाएगी।
