BJP का चुनावी शंखनाद: बिहार, बंगाल और तमिलनाडु के लिए नियुक्त किए नए प्रभारी, जानें किसे कहां मिली कमान?

BJP का चुनावी शंखनाद

BJP का चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए बिहार, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के लिए चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्ति की है। इन नामों को प्रदेशों में पार्टी की रणनीति और चुनाव प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में देखा जा रहा है।

बिहार में धर्मेंद्र प्रधान को मिली कमान

धर्मेंद्र प्रधान को बिहार विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया गया है।

उनके साथ केशव प्रसाद मौर्य (यूपी के उप मुख्यमंत्री) और सी आर पाटिल को सह‑प्रभारियों के रूप में तैनात किया गया है।

पिछली बार बीजेपी ने बिहार में 110 सीटों पर चुनाव लड़ा और 74 सीटें जीती थीं।

पार्टी इस बार उसी प्रदर्शन को दोहराना चाहती है और हर संभव तैयारी कर रही है।

बंगाल की कमान भूपेंद्र यादव को

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया गया है केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव।

सह‑प्रभारियों की जिम्मेदारी गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री विप्पल देव को दी गई है।

बंगाल बीजेपी के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य है, इसलिए पार्टी इस बार पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।

तमिलनाडु: बैजयंत पांडा प्रभारी, मुरलीधर सहप्रभारी

बैजयंत पांडा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद, को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया गया है।

केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल को सह‑प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जैसे बंगाल, तमिलनाडु भी बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण राज्य है और पार्टी पूर्ण तैयारी के साथ चुनाव लड़ने की स्थिति में है।

पुडुचेरी के लिए अन्य नाम

बीजेपी ने पुडुचेरी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मंत्रिमंडल सदस्य मनसुख मांडविया को प्रभारी और अर्जुन राम मेघवाल को सह‑प्रभारी नियुक्त किया है। ये नियुक्तियां पहले 19 अप्रैल को की गई थीं।

Youthwings